×

अब एक्शन मोड में शिलांग पुलिस, हत्या के 24 दिन बाद सोनम को ले जाएंगे घटनास्थल

राजा रघुवंशी की हत्या के 24 दिन बाद मंगलवार को उनकी पत्नी सोनम को शिलांग के सोहरा के कुनोनग्रीम स्थित वारदात की जगह पर ले जाया जाएगा। इस तरह सोनम को एक बार फिर उस जगह पर राजा की हत्या को अंजाम देने वाली बातों को न सिर्फ याद करना होगा, बल्कि पुलिस को पूरा घटनाक्रम भी बताना होगा।

By Aditya Kumar

Edited By: Aditya Kumar

Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 10:08:56 PM (IST)

Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 10:08:56 PM (IST)

अब एक्शन मोड में शिलांग पुलिस, हत्या के 24 दिन बाद सोनम को ले जाएंगे घटनास्थल
सोनम को घटनास्थल लेकर जाएगी शिलांग पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या के 24 दिन बाद मंगलवार को उनकी पत्नी सोनम को शिलांग के सोहरा के कुनोनग्रीम स्थित वारदात की जगह पर ले जाया जाएगा। इस तरह सोनम को एक बार फिर उस जगह पर राजा की हत्या को अंजाम देने वाली बातों को न सिर्फ याद करना होगा, बल्कि पुलिस को पूरा घटनाक्रम भी बताना होगा।

क्राइम सीन का रिक्रिएट करवाएगी पुलिस

सोनम के साथ राज और अन्य तीन आरोपितों को भी घटनास्थल पर ले जाया जाएगा। आरोप है कि सोहरा के खाई वाले स्थान पर सोनम राजा को ले गई थी। वहां विशाल, आनंद और आकाश के साथ मिलकर सोनम ने राजा की हत्या की थी। फिर शव को चारों ने मिलकर 300 फीट गहरी खाई में फेंक दिया था। पुलिस सभी आरोपितों को घटनास्थल पर ले जाकर हत्याकांड वाले दिन के क्राइम सीन का रूपांतरण करवाएगी। आरोपितों से पूछा जाएगा कि उन्होंने किस तरह वारदात को कितने समय में अंजाम दिया।

मानसिक रोग चिकित्सकों ने की सोनम की जांच

शिलांग के सदर पुलिस थाने में बंद सोनम की मनोदशा और मानसिक स्तर को जांचने के लिए पुलिस उसे मेघालय इंस्टिट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोलाजिकल साइंस में लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने उसका मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उसका साइकोमैट्रिक टेस्ट किया गया। उससे पुलिस की मौजूदगी में कुछ सवाल भी पूछे गए। चिकित्सकों ने उससे पूछा कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

इसे भी पढ़ें… Sonam Raghuvanshi Case: परिवार को एक और लड़की के शामिल होने का शक, सोनम के भाई को शिलांग पुलिस ने किया तलब

Source link
#अब #एकशन #मड #म #शलग #पलस #हतय #क #दन #बद #सनम #क #ल #जएग #घटनसथल

Post Comment