×
अब कब होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए

अब कब होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए

भारत और न्यूजीलैंड बीच लंबी सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला टी20 मैच गुरुवार को खेला गया, जो काफी रोचक रहा और भारतीय टीम ने इसमें जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली है। अब सीरीज का अगला यानी दूसरा मैच कब खेला जाएगा। ये जान लीजिए, साथ ही ये भी जान लीजिए कि ये मैच कितने बजे से शुरू होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मैच भारतीय समय अनुसार दिन में खेले जा रहे हैं, शाम को इंतजार मत कीजिएगा। 

भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर जीता था पहला टी20 मुकाबला

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार खेल दिखाया। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए ​थे। इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में ही छह विकेट पर 230 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत में बड़े हीरो के तौर पर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर का नाम लिया जा सकता है। अब दूसरे मैच की बारी है। 

क्राइस्टचर्च में ही खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा मैच

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा मैच भी क्राइस्टचर्च के उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां पहला मैच हुआ था। जिस तरह से पहले मैच में पहली और दूसरी दोनों पारियों में 200 से अधिक का स्कोर बना, उसी की उम्मीद फिर से की जा सकती है। मैदान वही होगा, हालां​कि पिच बदली जा सकती है, लेकिन फिर भी हो सकता है कि एक हाईस्कोरिंग मैच देखने के लिए मिले। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा

इस बीच दूसरा मैच 24 अक्टूबर यानी शनिवार को होना है। ये मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 12 बजे टॉस होगा। मैच करीब चार बजे तक चल सकता है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि इस मैच को भी जीता जाए, वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश पलटवार की होगी। सीरीज पांच मैचों की है, अगर पहले की ही तरह भारत ने दूसरा मैच भी जीत लिया तो उसके सीरीज अपने नाम करने की भी संभावना प्र​बल हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

टूट गया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का घमंड, सेंचुरी के बाद भी हारी टीम, टेम्बा बावुमा ने लिया बदला

श्रीलंका ने चेज किए 429 रन, भारत ने भी बना दिए 406 रन, फिर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तो कुछ और ही है

Latest Cricket News


#अब #कब #हग #भरत #बनम #नयजलड #क #बच #दसर #ट20 #मकबल #मच #शर #हन #क #वकत #भ #नट #कर #लजए

Previous post

शीतला माता मंदिर समिति करेगी घायलों की बेटियों के हाथ पीले, विवाह का खर्च समिति और महंत परिवार मिलकर उठाएंगे

Next post

शाजापुर कॉलेज में पुलिस ने युवाओं से किया संवाद: साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दी जानकारी; डायल-112 की भूमिका भी समझाई – shajapur (MP) News

Post Comment