Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर मेंबिजली की ओवरलोडिंग से अपने ट्रांसफॉर्मर्स को बचाने के लिए कंपनी ने अब ऑटो कट का रास्ता अपनाया है। ट्रांसफार्मर पर तय क्षमता से थोड़ा भी ज्यादा भार आया तो वह खुद बंद हो जाएगा। इससे ट्रांसफार्मर तो जलने से बचेगा, हालांकि लोड बढ़ने और ट्रांसफार्मर बंद होने से ट्रिपिंग बढ़ने की आशंका जरूर है। जिसे अन्य तरीकों से ठीक किया जाएगा। बता दें कि शहर के 5,500 ट्रांसफॉर्मर में ऑटो कट इक्विपमेंट लगाने की तैयारी है। पुराने शहर के कुछ ट्रांसफार्मर में इसका परीक्षण किया, अब पूरे शहर में किया जाएगा।
#अब #मनट #म #पकड #जएग #बजल #चर #भपल #म #हजर #स #जयद #टरसफरमर #म #लगग #ऑट #कट #इकवपमट #Auto #Cut #Equipment #Installed #Transformers #Bhopal



Post Comment