×
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय – Vindhya Bhaskar

अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय – Vindhya Bhaskar

नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अब संघ में बहुत भीड़ हो गई है। हमारी संख्या बढ़ गई, हमारी बहुत बड़ी पार्टी बन गई है। सरकार में जो अधिकारी आता है, वो कहता है मैंने भी पट्टी बांधी है। आरएसएस की चड्डी पहनी है। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार आने के बाद सब अधिकारी संघ के हो गए हैं।

विजयवर्गीय यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि एक अधिकारी ने तो कहा कि मेरे पिताजी संघ में अध्यक्ष थे। बहुत भीड़ हो गई गई, लेकिन अच्छे लोगों की कमी है। अच्छे इंसान थे पहले, अब ऐसे इंसानों की संघ में कमी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन बढ़ रहा, लेकिन अच्छे लोग नहीं होंगे तो इस विचार धारा का महत्व क्या है? हमे चिंतन और मनन करना चाहिए।

विजयवर्गीय ने ये बातें शालिगराम तोमर स्मृति कार्यक्रम में कहीं। उनका बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शालिगरामजी ने कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया।

#अब #हर #अधकर #कहत #ह #मन #भ #आरएसएस #क #चडड #पहन #ह #कलश #वजयवरगय #Vindhya #Bhaskar

Post Comment