अमेजन से दस करोड़ से ज्यादा के फ्रॉड के आरोपी गुना पुलिस रिमांड पर हैं। पूछताछ में रविवार को इनसे कई खुलासे हुए हैं। मुख्य आरोपी को सिम और OTP उपलब्ध कराने वाले आरोपी ने उससे मां के इलाज के लिए पैसे उधार लिए थे। इन्हीं पैसों को चुकाने के लिए वह मुख्य आरोपी का साथ देने लगा। पुलिस ने राजस्थान के एक दुकानदार को भी पकड़ा है, जो आरोपी से मोबाइल खरीदता था। इसके अलावा मुख्य आरोपी के एक और साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि मुख्य आरोपी शेखर मीणा केवल BA पास है। इसके बाद भी उसने अमेजन जैसी बड़ी कंपनी और ब्लू डार्ट जैसे डिलीवरी कंपनी के लूप होल को खोज निकाला। इसी का फायदा उठाकर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया। सिम और OTP उपलब्ध कराता था
इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी शेखर मीणा को आरोपी तरुण शर्मा सिम और OTP उपलब्ध कराता था। तरुण राघौगढ़ ने ही एयरटेल पेमेंट्स बैंक चलाता था। इसी कारण उसकी शॉप पर बड़ी संख्या में ग्राहक आते थे। तरुण ने आरोपी शेखर मीणा से अपनी मां के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। शेखर ने उसे कहा कि उधार नहीं चुका पा रहा है, तो इस काम में उसका साथ दे। इससे उसकी उधारी चुक जाएगी। इसी वजह से तरुण ने उसका साथ देना शुरू कर दिया। तरुण अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से कहता की उसके मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा। इसलिए वह ग्राहक का नंबर लेकर शेखर को भेजता। शेखर उस नंबर से अमेजन पर अकाउंट बनाता और OTP उस ग्राहक के नंबर पर जाता। तरुण ग्राहक से OTP लेकर शेखर को देता था। एक OTP के लिए 700 रुपए का हिसाब तय हुआ था। राजस्थान में बेचता था मोबाइल
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि शेखर राजस्थान में कई दुकानों पर मोबाइल कम कीमत पर बेचता था। पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम राजस्थान के बारां जिले पहुंची और वहां से दुकानदार को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, उसके अलावा और भी कई दुकानें हैं, जहां ये मोबाइल बेचता था। उनकी डिटेल भी पुलिस निकाल रही है। एक साल में बदलीं पांच गाड़ियां
आरोपी शेखर मीणा ठगी के पैसों से आलीशान जिंदगी जीने लगा था। जिस युवक के पास तीन साल पहले तक कुछ नहीं था, अब उसके पास महंगी गाड़ियां आ गई थीं। महंगे फोन वह रखता था। उसने अपने गांव में एक आलीशान मकान भी बनाया था। लगभग दस हजार स्क्वायर फीट में ये मकान बनाया गया। आगे के हिस्से में कई दुकानें भी बनाई गई हैं। जब ठगी का पैसा आने लगा, तो उसे महंगी गाड़ियों का भी शौक लग गया था। पिछले एक साल में ही वह पांच गाड़ियां बदल चुका था। अभी हाल ही में उसने लगभग 40 लाख की थार गाड़ी बुक की है। इस गाड़ी की डिलीवरी दीपावली पर होने वाली थी। बैंक स्टेटमेंट देखकर चौंकी पुलिस
इस ठगी का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी शेखर मीणा के बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट भी निकलवाए हैं। इन्हें देखकर पुलिस भी चौंक गई। इनमें अधिकतर ट्रांजेक्शन मोबाइल के पेमेंट और रिफंड के थे। ऐसे सैकड़ों ट्रांजेक्शन उसके बैंक स्टेटमेंट में निकले हैं, जिनकी पुलिस जांच कर डिटेल बना रही है। वहीं पुलिस शेखर की संपत्ति की भी जांच कर रही है। उसने खुद और परिवार के नाम पर कितनी प्रॉपर्टी खरीदी है, इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है। पुलिस ने गुना, बमोरी तहसीलदार, गुना नगरपालिका CMO को पत्र लिखकर शेखर मीणा और उसके परिवार के नाम पर रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है।
#अमजन #स #करड #क #ठग #आरप #स #पछतछ #उधर #क #पस #चकन #दन #लग #सम #और #OTP #रजसथन #क #मबइल #दकनदर #भ #पकड #Guna #News



Post Comment