फीफा विश्व कप 2026 में जहां सभी फैंस को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले का काफी बेसब्री से इंतजार है तो वहीं 19 जुलाई की देर रात इंग्लैंड और फ्रांस की टीम के बीच में थर्ड पोजीशन के लिए मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच काफी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और साल 1982 के बाद ये विश्व कप का पहला ऐसा मुकाबला बन गया जिसमें सबसे अधिक कुल 10 गोल हुए। इंग्लैंड की टीम ने 6-4 के अंतर से मैच को अपने नाम करने के साथ थर्ड पोजीशन पर खत्म किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस मैच के पहले हाफ का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड 4-0 से आगे था, जिसके बाद फ्रांस की टीम ने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की लेकिन वह मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी।
पहले हाफ में इंग्लैंड का दिखा एकतरफा दबदबा
फ्रांस के खिलाफ थर्ड पोजीशन के मुकाबले में इंग्लैंड का पहले हाफ से काफी आक्रामक रुख देखने को मिला, जिसमें खेल के तीसरे मिनट में ही उनके कप्तान डेक्लान राइस ने पहला गोल करने के साथ अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 18वें मिनट में एजरी कोन्सा ने हेडर के जरिए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया और इंग्लैंड मैच में 2-0 से आगे हो चुकी थी। वहीं खेल के 37वें और 43वें मिनट में बुकायो साका ने लगातार दो गोल करने के साथ पहले हाफ का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया।
फ्रांस ने दूसरे हाफ में की वापसी लेकिन इंग्लैंड ने मुकाबला किया अपने नाम
थर्ड पोजीशन मुकाबले के दूसरे हाफ की शुरुआत होने के साथ फ्रांस की तरफ से शानदार वापसी देखने को मिली जिसमें उनके स्टार खिलाड़ी किलियन एमबापे ने 48वें मिनट में अपनी टीम की तरफ से पहला गोल किया। वहीं इसके बाद ब्रैडली बारकोला ने 54वें मिनट में फ्रांस की तरफ से दूसरा गोल किया और मुकाबला अब 4-2 पर आ गया था। किलियन एमबापे ने 66वें मिनट में मुकाबले में अपना दूसरा गोल करने के साथ फ्रांस को पूरी तरह से मैच में वापस ला दिया। जिसमें स्कोर लाइन अब 4-3 पर आ गई थी। इसी दौरान फ्रांस की गलती का फायदा इंग्लैंड मिला जिसमें उनकी तरफ से खेल के 87वें मिनट में पेनल्टी के दम पर बुकायो साका गोल करने के साथ इस मुकाबले में अपनी हैट्रिक को पूरा किया। फ्रांस के उस्मान डेम्बेले ने 90+6 मिनट में गोल किया और मैच 5-4 पर आ गया, लेकिन इंजरी टाइम में खेल के 98वें मिनट में जूड बेलिंगहम ने गोल करने के साथ इंग्लैंड की जीत को पक्का कर दिया।
ये भी पढ़ें
फीफा विश्व कप फाइनल से पहले मेसी ने भरी हुंकार, कहा – हम अपना सब कुछ झोंकने के लिए हैं तैयार
फीफा वर्ल्ड फाइनल में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं लियोनेल मेसी, तोड़ सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड
#इगलड #न #फरस #क #द #क #अतर #स #मत #फफ #वशव #कप #म #थरड #पजशन #पर #कय #खतम



Post Comment