×
इंदौरवासियों के लिए जरूरी खबर! एयरपोर्ट रोड से MR-5 तक जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन, प्रभारी महापौर ने किया निरीक्षण

इंदौरवासियों के लिए जरूरी खबर! एयरपोर्ट रोड से MR-5 तक जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन, प्रभारी महापौर ने किया निरीक्षण

प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने सोमवार को मास्टर प्लान की निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों का काम समय सीमा में पूरा करने के निर्द…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 08:37:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 09:03:48 PM (IST)

एयरपोर्ट रोड से MR-5 तक जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

HighLights

  1. प्रभारी महापौर ने मास्टर प्लान की सड़कों का किया निरीक्षण
  2. एयरपोर्ट रोड से छोटा बांगड़दा व एमआर-5 सड़क का लिया जायजा
  3. नागरिकों से बाधक निर्माण स्वयं हटाने की अपील की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने सोमवार को मास्टर प्लान की निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों का काम समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे अपने बाधक निर्माण स्वयं ही हटा लें ताकि निर्माण तेजी से हो सके।

राठौर ने एयरपोर्ट रोड से छोटा बांगड़दा होते हुए एमआर-5 तक बनने वाली 2.4 किमी लंबी सड़क से दौरा शुरू किया। वे कंडिलपुरा रोड की 550 मीटर लंबी सड़क को देखने भी पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, सड़क की निर्धारित चौड़ाई एवं मौके पर किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली।

#इदरवसय #क #लए #जरर #खबर #एयरपरट #रड #स #MR5 #तक #जलद #फररट #भरग #वहन #परभर #महपर #न #कय #नरकषण

Post Comment