इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव को अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सोमवार 22 जून को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी पदों के लिए कुल 53 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए हैं। 25 जून को मतदान होगा और उसी दिन शाम से मतगणना शुरू कर देर रात तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय मेहरा के अनुसार सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है और किसी भी आवेदन में कोई त्रुटि नहीं पाई गई। अब सभी की निगाहें नामांकन वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हैं, क्योंकि इसके बाद ही चुनावी समीकरण स्पष्ट होंगे। प्रचार में सोशल मीडिया की बढ़ी भूमिका चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कोर्ट परिसर में पोस्टर, बैनर, पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। आचार संहिता के पालन की निगरानी के लिए विशेष समिति भी गठित की गई है। प्रतिबंधों के चलते उम्मीदवार अब सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूहों और व्यक्तिगत जनसंपर्क के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। न्यायालयीन कार्य शुरू होने के साथ ही कोर्ट परिसर में चुनावी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सुविधाओं के मुद्दे पर होगी अगली कार्यकारिणी की परीक्षा चुनाव के बीच वकीलों की सबसे बड़ी अपेक्षा कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सुधार को लेकर है। वकीलों का मानना है कि नई कार्यकारिणी को बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पार्किंग, लाइब्रेरी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। यही मुद्दे इस चुनाव में मतदाताओं के निर्णय को भी प्रभावित कर सकते हैं।
Source link
#इदर #अभभषक #सघ #चनव #आज #नम #वपस #क #अतम #दन #मदन #म #बन #हए #ह #दवदर #जन #क #मतदन #Indore #News
Next post



Post Comment