×
इंदौर: आईईटी के होस्टल में गांजा पार्टी करने वाले तीन छात्रों को एक-एक सेमेस्टर के लिए किया बाहर

इंदौर: आईईटी के होस्टल में गांजा पार्टी करने वाले तीन छात्रों को एक-एक सेमेस्टर के लिए किया बाहर

सप्ताहभर बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने इन विद्यार्थियों पर कार्रवाई कर दी, जिसमें तीन छात्रों को एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड कर दिया है। जबकि एक का …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 07:46:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 07:46:57 AM (IST)

होस्टल में छात्रों ने की थी गांजा पार्टी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डीएवीवी ने एक अन्य छात्र का आईईटी से प्रवेश निरस्त करने का लिया फैसला
  2. चार विद्यार्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था
  3. नशाखोरी की रोकथाम को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (आइईटी) के होस्टल में गांजा पार्टी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। चार विद्यार्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सप्ताहभर बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने इन विद्यार्थियों पर कार्रवाई कर दी, जिसमें तीन छात्रों को एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड कर दिया है। जबकि एक छात्र का प्रवेश निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

नशाखोरी की रोकथाम को लेकर पुलिस ने बीते मंगलवार को कार्रवाई की। टीम ने आईईटी होस्टल में गांजा पार्टी का भंडाफोड़ किया। दबिश के दौरान इंजीनियरिंग के चार छात्रों को गिरफ्तार किया है। तस्कर और पैडलरों के नाम भी सामने आए, जो होस्टल, कालेजों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं।

पुलिस ने कार्रवाई के बाद आईईटी को जानकारी दी

आरोपित आयुष झा निवासी गोल्डन नेस्ट मुंबई, विवेक शर्मा निवासी राजाराम नगर देवास, उमंग अग्रवाल निवासी सबलगढ़ मुरैना और दीपांशु अहिरवार निवासी नर्मदापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आईईटी को जानकारी दी। इसके आधार पर संस्थान की समिति ने चार छात्रों के निष्कासन की सिफारिश की।

एक अन्य छात्र का प्रवेश निरस्त करने का विचार किया जा रहा है

मामले में रिपोर्ट कुलगुरु डा. राकेश सिंघई को सौंपी गई। निदेशक डा. प्रतोष बसंल ने बताया कि बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र एवं प्रथम वर्ष के दो छात्रों को एक-एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड कर दिया है। ये छात्र जुलाई से दिसंबर 2026 के बीच किसी भी शैक्षणिक कक्षा, प्रयोगशाला, परीक्षा, संस्थागत गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। जबकि एक अन्य छात्र का प्रवेश निरस्त करने का विचार किया जा रहा है।

#इदर #आईईट #क #हसटल #म #गज #परट #करन #वल #तन #छतर #क #एकएक #समसटर #क #लए #कय #बहर

Post Comment