×
इंदौर ओवरऑल चैंपियन, भोपाल उपविजेता; ग्वालियर को मिली अनुशासित टीम की ट्रॉफी

इंदौर ओवरऑल चैंपियन, भोपाल उपविजेता; ग्वालियर को मिली अनुशासित टीम की ट्रॉफी

ग्वालियर. तरण पुष्कर में पांच दिन तक चली 70वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय शालेय तैराकी, वाटरपोलो एवं डाइविंग प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में इंदौर संभाग ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि भोपाल संभाग उपविजेता रहा। ग्वालियर संभाग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने के साथ सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम की ट्रॉफी भी हासिल की। अंतिम दिन ग्वालियर के तैराकों ने कई स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपने प्रदर्शन को यादगार बनाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका अंडर-19 की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में ग्वालियर की महिका पाल ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसी स्पर्धा में सानवी रंजन ने रजत पदक हासिल किया। इंदौर की अरण्या जैन तीसरे स्थान पर रहीं। महिका की इस सफलता से ग्वालियर के खेमे में उत्साह रहा। वहीं, अन्य आयु वर्गों में भी स्थानीय तैराकों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।

#इदर #ओवरऑल #चपयन #भपल #उपवजत #गवलयर #क #मल #अनशसत #टम #क #टरफ

Previous post

Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब – Vindhya Bhaskar

Next post

चित्रकूट में दिखेगा थाईलैंड की रामायण का अनूठा स्वरूप, 13 अक्‍टूबर को खोन नृत्य-नाटिका में होगा युद्ध का मंचन

Post Comment