पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हृदयगति रुक जाने से शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनके करीबी रिश्तेदारों ने इस बात की पुष्टि की …और पढ़ें
HighLights
- अश्विन जोशी कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे
- उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई
- क्षेत्र में उनकी पहचान पानी वाले बाबा के नाम से भी थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पूर्व मंत्री महेश जोशी के भतीजे एवं इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे अश्विन जोशी का हृदयगति रुक जाने से शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनके करीबी रिश्तेदारों ने इस बात की पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि वे कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में पानी के निजी टैंकर चलाने की शुरुआत की थी। इन टैंकरों के जरिये वे गर्मी के मौसम में पानी बंटवाते थे। इसी वजह से वे पानी वाले बाबा के नाम से भी जाने जाते थे। उन्होंने छात्र संघ चुनाव भी लड़ा था। उनके चाचा महेश जोशी कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में से एक थे।
उनका लंबे समय से इलाज जारी था। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद स्वजन उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि अश्विन जोशी पिछले कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ होने की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें पैरों में भी समस्या थी। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य अधिक खराब हो जाने पर स्वजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन इसके पहले ही उनका निधन हो गया।
अश्विन जोशी इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे थे। उन्हें भाजपा की तेजतर्रार नेता उषा ठाकुर से हार का सामना करना पड़ा था। अश्विन जोशी ने वर्ष 1998 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। तब भाजपा की लहर के बावजूद उन्होंने भाजपा उम्मीदवार गोपी नेमा को चुनाव में हराया था।
उनके निधन की खबर सामने आते ही शहर के राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया है।
#इदर #कगरस #क #परव #वधयक #रह #अशवन #जश #क #हदयगत #रकन #स #नधन



Post Comment