×
इंदौर के छावनी में अब 60 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, निगम और रहवासियों के बीच सहमति बनने से निर्माण का मार्ग खुला

इंदौर के छावनी में अब 60 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, निगम और रहवासियों के बीच सहमति बनने से निर्माण का मार्ग खुला

राशि आवंटित होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि काम तेजी से होगा, लेकिन सड़कों की प्रस्तावित चौड़ाई को लेकर सहमति नहीं बनने से काम अटक रहा था। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 08:42:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 08:42:15 AM (IST)

मास्टर प्लान के तहत अब बनेंगी इंदौर की सड़कें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मास्टर प्लान की प्रस्तावित सड़कों की चौड़ाई कम करने के लिए व्यापारियों की सहमति बन रही है
  2. मास्टर प्लान की सड़कों के लिए केंद्र सरकार से नगर निगम को 468 करोड़ रुपये की राशि आवंटित हुई है
  3. सड़कों की प्रस्तावित चौड़ाई को लेकर सहमति नहीं बनने से काम अटक रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मास्टर प्लान की प्रस्तावित सड़कों की चौड़ाई कम करने के लिए व्यापारियों की सहमति बन रही है। जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई 80 फीट से कम करके 60 फीट करने के लिए सहमति बनने के बाद मंगलवार को छावनी सड़क की चौड़ाई कम करने को लेकर भी सहमति बन गई।

जनप्रतिनिधियों ने देर शाम छावनी क्षेत्र का दौरा भी किया। अब छावनी सड़क 80 के बजाय 60 फीट चौड़ी बनेगी। फायदा यह होगा कि पहले जहां 300 से ज्यादा मकान चौड़ीकरण में बाधक थे अब उनकी संख्या 50 से भी कम हो गई है।

काम को मिलेगी गति, सिंहस्थ से पहले पूरा करने की चुनौती

मास्टर प्लान की सड़कों के लिए केंद्र सरकार से नगर निगम को 468 करोड़ रुपये की राशि आवंटित हुई है। राशि आवंटित होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि काम तेजी से होगा, लेकिन सड़कों की प्रस्तावित चौड़ाई को लेकर सहमति नहीं बनने से काम अटक रहा था। जिंसी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा, जिंसी चौराहा से नेमिनाथ चौराहा और कंडीलपुरा सड़क पर सड़क की चौड़ाई 20-20 फीट कम करने पर सहमति बनने के बाद मंगलवार को छावनी सड़क को लेकर भी सहमति बन गई। पहले यह सड़क 80 फीट चौड़ी बनना थी, लेकिन अब इसे 60 फीट चौड़ी बनाने पर सहमति हो गई है।

यहां कम की है चौड़ाई

सड़क – प्रस्तावित थी – सहमति बनी

कंडीलपुरा सड़क – 100 फीट – 80 फीट

जिंसी चौराहा से नेमिनाथ चौराहा – 80फीट – 60फीट

जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा – 80फीट – 60फीट

छावनी सड़क – 80 फीट – 60 फीट

सहमति के बाद लोग खुद हटा रहे बाध निर्माण

मास्टर प्लान की सड़कों की चौड़ाई कम करने को लेकर सहमति बनने के बाद लोग खुद अपने बाधक निर्माण हटा रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिंहस्थ से पहले मास्टर प्लान की सड़कों का काम पूरा करने का है। सहमति बनने के बाद काम आसान होगा और समय पर पूरा किया जा सकेगा। -राजेंद्र राठौर, जनकार्य प्रभारी नगर निगम इंदौर

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र को बड़ी सौगात, चंदन नगर से कालानी नगर सड़क को मिली अंतिम मंजूरी, 60 फीट चौड़ी होगी रोड

#इदर #क #छवन #म #अब #फट #चड #बनग #सडक #नगम #और #रहवसय #क #बच #सहमत #बनन #स #नरमण #क #मरग #खल

Post Comment