×
इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर गंभीर आरोप, युवक ने बताया मनचला, आरोप लगाने वाले की पत्नी ही रंजीत के समर्थन में उतरी

इंदौर के डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर गंभीर आरोप, युवक ने बताया मनचला, आरोप लगाने वाले की पत्नी ही रंजीत के समर्थन में उतरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक बार फिर ट्रैफिक का डांसिंग कॉप सिपाही रंजीत सिंह सुर्खियों में है। एक युवक ने उस पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका यह भी कहना है कि मेरे या मेरी पत्नी के साथ कोई अनहोनी होती है तो रंजीत ही जिम्मेदार रहेगा। वहीं, आरोप लगाने वाले युवक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर खुद के पति पर रंजीत को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर रविवार को रोहित पटेल का वीडियो चल रहा है, जिसमें उसने रंजीत को मनचला बताया है। उसका कहना है कि रंजीत कई लड़कियों को मैसेज करता है। उसके पास उसकी चैटिंग भी है। रंजीत ने तो चैटिंग डिलीट कर दी, लेकिन उसने सेव कर रखी है। रंजीत, लड़कियों से कहता है कि हाय बेबी…मैं लक्की हूं…आप मुझे कभी डिस्टर्ब कर सकते हो।

सुसाइड की धमकी और दबाव बनाने का दावा

पटेल ने आरोप लगाया कि मैंने वीडियो में कहीं भी पत्नी का नाम नहीं लिया है, लेकिन रंजीत के दोस्त और रंजीत, पत्नी पर दबाव बना रहे हैं। मेरी पत्नी से कहा जा रहा है कि तुम्हारे पति ने वीडियो नहीं हटाया तो रंजीत सुसाइड कर लेगा।

मेरी पत्नी मुझे फोन कर कह रही है कि वीडियो हटा लो, नहीं तो रंजीत सर आत्महत्या कर लेंगे। रंजीत सुसाइड की धमकी क्यों दे रहा है? वो सामने क्यों नहीं आता है। सुसाइड करने की जरूरत नहीं है। अपनी बात रखें। वीडियो के जरिए बोले।

मेरे या मेरी पत्नी के साथ कोई घटना होती है तो रंजीत ही जिम्मेदार रहेगा। पटेल का कहना है कि उसे पैसों का लालच दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पैसा ले लो और वीडियो हटा दो।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड के किसानों की चमकेगी किस्मत, स्पेशल फार्मिंग जोन से विदेशों तक पहुंचेंगे उत्पाद, 5500 किसानों की आय होगी 3.5 गुना तक

मुझे न तो पैसों का लालच है और ना ही मैं सस्ती लोकप्रियता चाहता हूं। मेरा प्रशासन से आग्रह है कि मेरी बात की निष्पक्ष जांच हो।

वहीं, पटेल की पत्नी ने सोशल मीडिया पर रोहित पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रंजीत सर सबकी मदद करते हैं। उन्होंने मेरी जॉब लगाने में भी मदद की थी। मेरे पति द्वारा रंजीत सर को बदनाम किया जा रहा है।

मुझे बदनाम करने की कोशिश: रंजीत सिंह

मेरे विरुद्ध लगातार साजिश चल रही है। मुझे बदनाम किया जा रहा है। एक साल से लोग मेरे पीछे पड़े हैं। तीन अक्टूबर को पटेल की एरोड्रम थाने में शिकायत कर दी है। – रंजीत सिंह, आरक्षक, यातायात

#इदर #क #डसग #कप #रजत #सह #पर #गभर #आरप #यवक #न #बतय #मनचल #आरप #लगन #वल #क #पतन #ह #रजत #क #समरथन #म #उतर

Previous post

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा पहले T20I मैच में मौका? मोर्ने मोर्कल के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Next post

Hong Kong Sixes: 4 साल बाद टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे भुवनेश्वर कुमार, हांगकांग सिक्सेस के लिए स्कॉड में एंट्री

Post Comment