मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद अब गुना शहर के दो वार्डों आठ और नौ के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में दूषित पेयजल से लोगों के बीमारी होने का मामला सामने आया है। …और पढ़ें
HighLights
- दो वार्डों आठ और नौ के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में सामने आया मामला
- जांच में बच्चों को पीलिया और हेपेटाइटिस-ए पॉजिटिव पाया गया है
- 12 बच्चे तीन दिन के भीतर भर्ती हुए, सैंपल जांच के लिए लैब भेजा
नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना। मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद अब गुना शहर के दो वार्डों आठ और नौ के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में दूषित पेयजल से लोगों के बीमारी होने का मामला सामने आया है। यहां पिछले तीन-चार दिनों से बच्चे लगातार बीमार हो रहे हैं। उन्हें उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द की शिकायत हो रही है।
तीन से 12 वर्ष की उम्र के करीब 12 बच्चों को जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं करीब चार-पांच बच्चों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
पीलिया और हेपेटाइटिस-ए पॉजिटिव पाया गया
जांच में बच्चों को पीलिया और हेपेटाइटिस-ए पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टरों ने इसका कारण दूषित पेयजल को बताया है। बूढ़े बालाजी निवासी प्रकाश ने बताया कि उनके 13 वर्ष के पुत्र जीत और बेटी रुद्राक्ष को संक्रमण और उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया।
12 बच्चे बीते तीन दिन के भीतर भर्ती हुए हैं
जिला अस्प्ताल के चिकित्सक डॉ. पीएन धाकड़ ने बताया कि करीब 12 बच्चे बीते तीन दिन के भीतर भर्ती हुए हैं, जिन्हें लगातार पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत है। जांच में पीलिया और हेपेटाइटिस-ए पॉजिटिव पाया गया है।

(गुना के जिला अस्पताल में पेयजल जनित बीमारी के बाद भर्ती बच्चे। नवदुनिया)
सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं
वहीं, गुना नगर पालिका के जल प्रकोष्ठ प्रभारी संचित ढिमरी ने बताया कि रविवार को पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लैब में भेजे गए हैं। क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपों की मरम्मत कराई जाएगी।
#इदर #क #बद #अब #गन #म #दषत #पन #स #बचच #बमर #जच #म #पलय #और #हपटइटसए #पजटव #पय #गय



Post Comment