×
इंदौर-खंडवा रेल लाइन : ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का काम पूरा, जल्द शुरू होगी ट्रेनों की आवाजाही

इंदौर-खंडवा रेल लाइन : ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का काम पूरा, जल्द शुरू होगी ट्रेनों की आवाजाही

Indian Railways : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में इंदौर-खंडवा गेज कन्वर्जन परियोजना के तहत ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग संबंधी महत्वपूर्ण कार्…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 08:56:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 09:06:37 AM (IST)

ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर पूरा हुआ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का काम। (एआई इमेज)

HighLights

  1. स्टेशन को यात्री परिचालन के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति
  2. सिग्नलिंग विभाग द्वारा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का कार्य पूरा कर सफलतापूर्वक कमीशनिंग (चालू करना) किया
  3. ट्रेन परिचालन में संरक्षा की दृष्टि से सिगनलिंग सिस्टम काफी महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसे कमिशन किया जा चुका है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में इंदौर-खंडवा गेज कन्वर्जन परियोजना के तहत ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग संबंधी महत्वपूर्ण कार्य गुरुवार को पूरा कर लिया। सिग्नलिंग विभाग द्वारा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का कार्य पूरा कर सफलतापूर्वक कमीशनिंग (चालू करना) किया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन परिचालन में संरक्षा की दृष्टि से सिगनलिंग सिस्टम काफी महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसे कमिशन किया जा चुका है।

ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर रेलवे ट्रैक से संबंधित महत्वपूर्ण सीआरएस निरीक्षण पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है। अब सिग्नलिंग कार्य के पूर्ण होने से स्टेशन को यात्री परिचालन के लिए तैयार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ है।

स्टेशन भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है

ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। प्लेटफॉर्म व यात्रियों से संबंधित आवश्यक सुविधाओं के कार्य भी पूरे किए जा चुके हैं। निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद इस खंड को यात्री ट्रेन परिचालन के लिए खोलने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक कुंजीलाल मीणा ने निर्माण, सिग्नलिंग, विद्युतीकरण, पावर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ओंकारेश्वर रोड स्टेशन का निरीक्षण किया।

स्टेशन पर तेजी से चल रहे हैं विभिन्न कार्य, जल्द होंगे पूरे

स्टेशन पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इंदौर-खंडवा गेज कन्वर्जन परियोजना के तहत ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर सिग्नलिंग, विद्युतीकरण, स्टेशन भवन, प्लेटफार्म एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति से इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को यात्री परिचालन के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

#इदरखडव #रल #लइन #ओकरशवर #रड #रलव #सटशन #पर #इलकटरनक #इटरलकग #ससटम #क #कम #पर #जलद #शर #हग #टरन #क #आवजह

Post Comment