×
इंदौर-देवास बायपास पर डिवाइडर अधूरे, लाइटिंग नहीं लगी, फिर भी MR-10 फ्लाईओवर की दूसरी भुजा से यातायात शुरू

इंदौर-देवास बायपास पर डिवाइडर अधूरे, लाइटिंग नहीं लगी, फिर भी MR-10 फ्लाईओवर की दूसरी भुजा से यातायात शुरू

इंदौर-देवास बायपास के एमआर-10 फ्लाईओवर की दूसरी भुजा से बुधवार को यातायात शुरू कर दिया गया।जबकि फ्लाईओवर पर डिवाइडर अधूरे हैं और लाइटिंग भी नहीं लगी ह…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 08:03:19 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 08:05:45 AM (IST)

बायपास पर बने ब्रिज से यातायात शुरू हो गया पर अभी कार्य बाकी हैं। -नईदुनिया

HighLights

  1. फ्लाईओवर पर डिवाइडर अधूरे हैं और लाइटिंग भी नहीं लगी है
  2. यातायात शुरू होने से अधूरे डिवाइडर और अन्य निर्माण कार्य में परेशानी आएगी
  3. एक लेन पूरी तरह से अंधेरे में डूबी है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर-देवास बायपास के एमआर-10 फ्लाईओवर की दूसरी भुजा से बुधवार को यातायात शुरू कर दिया गया। जबकि फ्लाईओवर पर डिवाइडर अधूरे हैं और लाइटिंग भी नहीं लगी है। फिर भी दूसरी भुजा काे वाहनाें के लिए खोल दिया गया।

यातायात शुरू होने से अधूरे डिवाइडर और अन्य निर्माण कार्य में परेशानी आएगी। वहीं फ्लाईओवर के ऊपर डिवाइडर नहीं होने से वाहन कही से भी एक से दूसरी लाइन जा रहे है। वहीं फ्लाईओवर के ऊपर एक लेन पूरी तरह से अंधेरे में डूबी है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होगी। वहीं फ्लाईओवर के नीचे पड़ा हुआ मटेरियल भी नहीं हटाया गया है।

यातायात शुरू होने से वाहनों का आवागमन सुचारू होगा

एमआर-10 फ्लाईओवर की देवास से कनाड़िया की तरफ जाने वाली भुजा से यातायात शुरू होने से वाहनों का आवागमन सुचारू होगा और नीचे लग रहे जाम से राहत मिलेगी।बुधवार शाम को बगैर किसी उद्घाटन समारोह के दूसरी भुजा से यातायात शुरू कर दिया गया।कनाडिया से देवास की तरफ जाने वाली भुजा को पहले ही वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इससे यहां पर लगने वाले वाहनों के जाम से राहत मिली थी।

दो किलोमीटर लंबे फ्लाइओवर को बनने में पौने तीन साल का समय लगा

अब दूसरी भुजा को भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि यहां पर कई काम अधूरे है, जिनको भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)को पूरा करना होगा। गौरतलब है कि दो किलोमीटर लंबे फ्लाइओवर को बनने में पौने तीन साल का समय लगा। फ्लाईओवर का राऊ जाने वाले हिस्से से वाहन निकल रहे थे। इस बीच दूसरी भुजा के बचे हुए कार्यों को एनएचएआइ ने पूरा किया।प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि फ्लाइओवर की दूसरी भुजा शुरू होने के बाद सर्विस रोड की मरम्मत की जाएगा। साथ ही थ्री लेयर आठ लेन अंडरपास का काम भी तेज होगा, जिसमें एक हिस्से की खुदाई होना बाकी है

सर्विस रोड से बंद होगा यातायात

अगले कुछ दिनों में सर्विस रोड से पूरी तरह ट्रैफिक बंद किया जाएगा। ताकि थ्री लेयर अंडरपास के एक हिस्से का रुका काम शुरू हो सके। अधिकारियों के मुताबिक अंडरपास के नीचे नर्मदा लाइन है, जिसे जोड़ने का काम नर्मदा विकास प्राधिकरण करेंगी। अंडरपास बनने से इंदौर-नागपुर हाईवे की कनेक्टिवटी विजय नगर तक हो जाएगी।

जाम से मिलेगी राहत

बायपास पर अब तक वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ रहा था, जिससे कई बार जाम की स्थित बनती थी।भारी वाहनों के अधिक गुजरने के कारण यहां पर अधिकांश समय जाम लग जाता था।अब दूसरी भुजा पर यातायात शुरू होने से भारी वाहन चालकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।वहीं जाम से भी राहत मिलेगी और हादसों पर भी अंकुश लगेगा।

यह भी पढ़ें- MP News: इंदौर-देवास बायपास की बदहाली पर दायर याचिका पहली ही सुनवाई में निरस्त, High Court ने कहा…

#इदरदवस #बयपस #पर #डवइडर #अधर #लइटग #नह #लग #फर #भ #MR10 #फलईओवर #क #दसर #भज #स #यतयत #शर

Post Comment