Indore Lokayukta Raid: सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडेय की आय से 216% ज्यादा संपत्ति मिली। 31 साल में 80 लाख आय, लेकिन 2.53 करोड़ की संपत्ति।
HighLights
- लोकायुक्त टीम ने इंदौर स्थित दो ठिकानों पर एक साथ सर्च शुरू की
- जांच में पत्नी भावना पांडेय के नाम पर भी दो बड़ी प्रॉपर्टी मिलीं
- लोकायुक्त पुलिस को मिली थी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत
नईदुनिया प्रतिनिधि इंदौर। नगर निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार सुबह अधिकारी के इंदौर स्थित दो ठिकानों पर एक साथ सर्च शुरू की।
लोकायुक्त के मुताबिक, जितेंद्र कुमार के करीब 31 वर्ष के सेवाकाल में अनुमानित वैध आय करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि उनकी ओर से करीब 2.53 करोड़ रुपये की संपत्ति और अन्य खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। यानी वैध आय की तुलना में करीब 1.73 करोड़ रुपये अधिक, जो 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति बताई गई है।

पत्नी के नाम पर हॉस्टल
जांच में पत्नी भावना पांडेय के नाम आनंद नगर एक्सटेंशन में करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से जी+3 भवन तथा गजाधर नगर में करीब 91.50 लाख रुपये की लागत से जी+2 भवन और छात्रावास संचालित किए जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा परिवार के नाम वाहन खरीदने और अन्य खर्च में करीब 14 लाख रुपये खर्च होना बताया गया है।
लोकायुक्त टीम ने किया मामला दर्ज
लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी सुनील तालान और आनंद चौहान सहित निरीक्षक आशुतोष मिठास व सचिन पटेरिया की टीम सर्चिंग कर रही है। कार्रवाई अभी जारी है।
#इदर #नगर #नगम #क #सहयक #रजसव #अधकर #क #ठकन #पर #लकयकत #पलस #क #छप #आय #स #परतशत #जयद #मल #सपतत



Post Comment