×
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 14 थाना प्रभारी बदले, कृष्णपाल को खजराना तो सेंधव को एरोड्रम कमान

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 14 थाना प्रभारी बदले, कृष्णपाल को खजराना तो सेंधव को एरोड्रम कमान

कमिश्नरेट में गुरुवार शाम 14 निरीक्षकों को इधर-उधर किया गया। खजराना थाना टीआई मनोज सेंधव को एरोड्रम भेजा गया है। उनके स्थान पर संयोगितागंज टीआई कृष्णप…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 10:55:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 10:55:03 PM (IST)

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 14 थाना प्रभारी बदले

HighLights

  1. इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में 14 निरीक्षकों का हुआ तबादला
  2. कृष्णपाल सिंह बने खजराना और वेदेंद्र कुशवाह चंदननगर टीआई
  3. नीतू सिंह बनीं एमआईजी थाना प्रभारी, जयसिंह बने टू-आईसी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कमिश्नरेट में गुरुवार शाम 14 निरीक्षकों को इधर-उधर किया गया। खजराना थाना टीआई मनोज सेंधव को एरोड्रम भेजा गया है। उनके स्थान पर संयोगितागंज टीआई कृष्णपाल को खजराना की कमान सौंपी है।

कनाड़िया टीआई डॉ. सहर्ष यादव का तबादला कर अपराध शाखा भेजा गया है। विधायक गोलू शुक्ला की शिकायत पर हटाए गए टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह को चंदननगर थाना प्रभारी बना दिया गया है।

स्थानांतरित निरीक्षकों की सूची: देखें किसे कहां मिली नवीन पदस्थापना

निरीक्षकों के नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
मनीष मिश्रा द्वारकापुरी रावजी बाजार
अजय नायर अपराध शाखा द्वारकापुरी
सीबी सिंह एमआईजी आयुक्त कार्यालय
नीतू सिंह लसूड़िया (टू-आईसी) एमआईजी
जयसिंह बरड़े पुलिस लाइन लसूड़िया (टू-आईसी)
नीरज मेढ़ा अपराध शाखा संयोगितागंज
कृष्णपाल सिंह संयोगितागंज खजराना
मनोज सेंधव खजराना एरोड्रम
सहर्ष यादव कनाड़िया अपराध शाखा
तिलक करोले चंदननगर कनाड़िया
वेदेंद्र सिंह कुशवाह पुलिस लाइन चंदननगर
मनोज दुबे पुलिस लाइन अपराध शाखा
दीपसिंह परमार रावजी बाजार सराफा
राजकुमार लिटोरिया सराफा अपराध शाखा

एक ही बैच के निरीक्षकों को टू-आईसी बनाया: थानों की व्यवस्था में फेरबदल

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने महिला निरीक्षकों की पोस्टिंग कर एक थाने में दो निरीक्षक पदस्थ किए थे। नीतू सिंह को टू-आईसी बनाया गया था। नवीन पदस्थापना में नीतू सिंह को एमआईजी थाना प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर जयसिंह बरड़े को टू-आईसी बनाया है। थाना प्रभारी राजकुमार यादव और जयसिंह एक ही बैच के अफसर हैं।

कुछ की डीमोशन तो कई अफसर बरसों से यथावत

चौंकाने वाला नाम खजराना टीआई मनोज सेंधव और कनाड़िया टीआई सहर्ष यादव का है। उनकी सी-ग्रेड के थाने में पोस्टिंग हुई है। जबकि वर्षों से एक ही थाने में जमे राऊ टीआई राजपाल सिंह राठौर, विजय नगर टीआई सीके पटेल, बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर की पदस्थापना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

#इदर #पलस #कमशनरट #म #बड #फरबदल #थन #परभर #बदल #कषणपल #क #खजरन #त #सधव #क #एरडरम #कमन

Previous post

IND vs NZ 1st T20I: नमन धीर ने तोड़ डाला 17 साल पुराना रिकॉर्ड, 7वें नंबर पर आकर 280 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन

Next post

श्रीलंका का वनडे में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज:इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन बनाए, लियानागे ने छक्का लगाकर जीत दिलाई

Post Comment