इंदौर पुलिस का बड़ा फैसला… ट्रैफिक सुधार और बेहतर प्रबंधन के लिए दो से बढ़कर अब चार होंगे यातायात थाने

इंदौर पुलिस का बड़ा फैसला… ट्रैफिक सुधार और बेहतर प्रबंधन के लिए दो से बढ़कर अब चार होंगे यातायात थाने

फिलहाल पूर्वी यानी जोन-तीन के लिए एमटीएच कंपाउंड में थाना है। वहीं, पश्चिमी यानी जोन-चार के लिए महूनाका पर यातायात थाना है, जो यथावत जोन के लिए संचालि …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 01:15:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 01:15:16 AM (IST)

इंदौर पुलिस का बड़ा फैसला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जनसुविधा, प्रबंधन और लगने वाली ड्यूटी में आसानी के लिए इंदौर यातायात पुलिस थानों का विस्तार कर रही है। अब तक पूर्व और पश्चिमी क्षेत्र में दो यातायात थानों का संचालन होता आ रहा है। जल्द ही ये संख्या बढ़कर चार हो रही है। जोन-एक और जोन-दो को नए थाने मिलने हैं। यातायात अमले ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चारों थानों को थाना प्रभारी भी मिल गए हैं।

नए और पुराने थानों के संचालन स्थल की पूरी रूपरेखा

फिलहाल पूर्वी यानी जोन-तीन के लिए एमटीएच कंपाउंड में थाना है। वहीं, पश्चिमी यानी जोन-चार के लिए महूनाका पर यातायात थाना है, जो यथावत जोन के लिए संचालित होंगे। दो नए थाने तिलक नगर एसीपी यातायात कार्यालय (जोन-दो) होगा। वहीं, बड़वाली चौकी एसीपी कार्यालय (जोन-एक) में संचालित होगा। यहां जोन एसीपी के साथ ही सीनियर निरीक्षक जोन की व्यवस्था के साथ ही ड्यूटी चार्ट देखेंगे।

अधिकारियों के अनुसार इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कुछ दिन पूर्व निर्देश मिले थे, जिसके बाद दो नए थानों को लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ ही दिन में ये पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार होंगे। इसके बाद ड्यूटी और कार्यों को लेकर ज्यादा पारदर्शिता आएगी।

चारों यातायात थानों को मिले प्रभारी, किसे सौंपी गई जिम्मेदारी

अधिकारियों के अनुसार:

• यातायात जोन-एक में ही पदस्थ निरीक्षक बाबूलाल कुमरावत के पास जोन एक थाना का प्रभार होगा।
• महूनाका विवाद में यातायात थाना पश्चिम के थाना प्रभारी से डीसीपी कार्यालय अटैच की गईं निरीक्षक राधा यादव को जोन-दो का थाना प्रभारी नियुक्त किया है।
• जोन-तीन में पदस्थ निरीक्षक अमिता सिंह जोन-चार की यातायात थाना प्रभारी होंगी।
• वहीं, थाना प्रभारी पूर्व अरविंद दांगी के पास जोन-तीन का प्रभार होगा।

शहर में जोन-एक और जोन-दो को नए थाने शुरू करने के लिए प्रक्रिया जारी है। स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। चारों जोन में थाने होने से संचालन में आसानी होगी। फिलहाल दोनों क्षेत्र के थाने दूर होने से कई पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को अपने कामों के लिए असुविधा होती है। उनके क्षेत्र में ही आसपास थाने होने से पुलिसकर्मियों को सुविधा होगी। इसके बाद ड्यूटी और कार्यों को लेकर ज्यादा पारदर्शिता आएगी। – राजेश कुमार त्रिपाठी, डीसीपी, ट्रैफिक

Source link
#इदर #पलस #क #बड #फसल.. #टरफक #सधर #और #बहतर #परबधन #क #लए #द #स #बढकर #अब #चर #हग #यतयत #थन

Previous post

वैभव सूर्यवंशी के पास आज IPL में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ तीन छक्‍के लगाते पछाड़ देंगे अभिषेक शर्मा को

Next post

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

US President Donald Trump Fined : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर शेयर ट्रेडिंग को लेकर विवादों में घिर गए हैं। ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स के नियमों का उल्लंघन करने पर उन पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के 50 लाख से 2.5 करोड़ डॉलर तक के शेयर बेचे थे और मार्च में इन्हीं कंपनियों के करोड़ों डॉलर के शेयर फिर से खरीदे। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और एनवीडिया के करोड़ों डॉलर के शेयर ट्रेड्स की जानकारी निर्धारित समयसीमा के अंदर सार्वजनिक नहीं की।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इन नियमों का किया उल्‍लंघन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर शेयर ट्रेडिंग को लेकर विवादों में घिर गए हैं। ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स के नियमों का उल्लंघन करने पर उन पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के 50 लाख से 2.5 करोड़ डॉलर तक के शेयर बेचे थे और मार्च में इन्हीं कंपनियों के करोड़ों डॉलर के शेयर फिर से खरीदे।

ALSO READ: Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर है यह आरोप

ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और एनवीडिया के करोड़ों डॉलर के शेयर ट्रेड्स की जानकारी निर्धारित समयसीमा के अंदर सार्वजनिक नहीं की। अमेरिकी के ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप को 1000 डॉलर से अधिक के किसी भी शेयर ट्रेडिंग की जानकारी 45 दिनों के भीतर सार्वजनिक करनी होती है लेकिन ट्रंप ने इसका पालन नहीं किया।

ALSO READ: Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

पहले भी लग चुका है भारी जुर्माना

इससे पहले मार्च और पिछले साल अगस्त में भी इसी तरह की देरी पर उन पर जुर्माना लगाया जा चुका है। ट्रंप की संपत्तियां फिलहाल उनके बच्चों द्वारा प्रबंधित एक ट्रस्ट में रखी गई हैं। हालांकि यह पारंपरिक ब्लाइंड ट्रस्ट नहीं है, इसलिए ट्रंप को अपने निवेश की जानकारी रहने की संभावना बनी रहती है।

मामले पर क्‍या बोला व्हाइट हाउस?

व्हाइट हाउस ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इसे ट्रंप ऑर्गनाइजेशन को भेज दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया वित्तीय खुलासों से पता चलता है कि उन्होंने पहली तिमाही में 3700 से ज़्यादा ट्रेड किए है। ट्रंप ने फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के शेयर बड़ी मात्रा में बेचे और मार्च में फिर से उनमें निवेश किया।

ALSO READ: ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

इसके अलावा उन्होंने 10 फरवरी को एनवीडिया के शेयर भी खरीदे थे। इसके कुछ ही दिनों बाद एनवीडिया ने मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ डेटा सेंटर प्रोजेक्ट को लेकर पार्टनरशिप की घोषणा की, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में करीब 2.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

ALSO READ: जिनपिंग की जिस बात पर अमेरिकी भड़के, ट्रंप बोले- 'भाई' ने एकदम सही कहा, लेकिन…

क्‍या कहता है कानून?

साल 2012 में लागू इस कानून में प्रावधान है कि राष्ट्रपति सहित कार्यकारी ब्रांच के उच्च अधिकारी अगर 1000 डॉलर या उससे अधिक मूल्य के स्टॉक खरीद, बेचते या एक्सचेंज करते हैं, तो उसे रिपोर्ट करना जरूरी है। यह नियम राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और अन्य कवर किए गए अधिकारियों पर लागू होता है।
Edited By : Chetan Gour

Post Comment