टीआई के अनुसार हिमांशू का पिता राजा आपराधिक प्रवृति का है। नानू की बहन संगीता उससे बात करने लगी थी। राजा के साथ रहने पर विवाद बढ़ गया और दोनों परिवारो …और पढ़ें
HighLights
- टीआई सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार नानू कैंटिन संचालित करता था।
- शुक्रवार रात वह दोस्त अमन यादव के साथ आ रहा था। दोनों को रोका।
- अमन को चांटे मारे तो छोड़ कर भाग गया। चाकू मारना शुरू कर दिए।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो युवकों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपित मृतक की बहन से नाराज था। वह उसके पिता से बात करती थी और लिवइन में भी रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपितों को तलाश रही है। गिरफ्तारी के लिए कईं टीमें बनाई गई है।
पुलिस के अनुसार घटना देर रात एमआर-4 रोड़ की है। आरोपित हिमांशू बकोरिया निवासी भगतसिंह नगर और सुमित अहिरवार निवासी ललितपुर ने 26 वर्षीय विशाल उर्फ नानू वर्मा निवासी रफेली भागीरथपुरा पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में नानू को अस्पताल पहुंचाया मगर उसने दम तोड़ दिया।
टीआई सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार नानू कैंटिन संचालित करता था। शुक्रवार रात वह दोस्त अमन यादव के साथ आ रहा था। आरोपितों ने दोनों को रोक लिया। अमन को चांटे मारे तो छोड़ कर भाग गया। इसके बाद नानू को ताबड़तोड़ चाकू मारना शुरु कर दिए।
टीआई के अनुसार हिमांशू का पिता राजा आपराधिक प्रवृति का है। नानू की बहन संगीता उससे बात करने लगी थी। राजा के साथ रहने पर विवाद बढ़ गया और दोनों परिवारों में कहासुनी होने लगी। इसका बदला लेने के लिए ही हिमांशू ने नानू की हत्या कर दी।
ड्राइवर पर जानलेवा हमला करने वाले उज्जैन से गिरफ्तार
हीरानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी नगर में 26 वर्षीय अजय पुत्र आशाराम चौरसिया पर आरोपित नीतेश उर्फ नानू उर्फ बच्चा,विशाल,आर्यन उर्फ सोनू और उसके साथी ने जानलेवा हमला कर दिया। टीआइ सुशील पटेल के अनुसार हमला पुरानी रंजीश में हुआ है। पुलिस ने देर रात आरोपितों को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया।
Source link
#इदर #म #एमआर4 #पर #यवक #क #सररह #चक #मरकर #हतय #आरपत #क #पत #स #बत #करत #थ #मतक #क #बहन



Post Comment