×
इंदौर में करोड़ों की जमीन को लेकर विवाद में गुंडों ने दो पुलिसकर्मियों को पीटा, 16 टांके आए

इंदौर में करोड़ों की जमीन को लेकर विवाद में गुंडों ने दो पुलिसकर्मियों को पीटा, 16 टांके आए

डायल-112 के जवानों को बदमाशों ने इस कदर पीटा कि कांस्टेबल विजय सिकरवार को सिर में 16 और कांस्टेबल आशीष शर्मा को 8 टांके आए हैं। आरोपियों ने कांस्टेबल …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 10:29:12 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 10:29:12 AM (IST)

पुलिसकर्मियों को गुंडों ने पीटा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. थाने में टीआई से भी की बदसलूकी, दो दिन बाद दर्ज हो सका केस
  2. कांस्टेबल विजय सिकरवार को सिर में 16 और कांस्टेबल आशीष शर्मा को 8 टांके आए हैं
  3. आरोपियों ने कांस्टेबल आशीष का मोबाइल छीनकर मारपीट का वीडियो भी डिलीट कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में 500 करोड़ की बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर सक्रिय भूमाफिया के गुर्गों ने दो पुलिसकर्मियों पर लाठियों और ईंटों से हमला कर दिया।

डायल-112 के जवानों को बदमाशों ने इस कदर पीटा कि कांस्टेबल विजय सिकरवार को सिर में 16 और कांस्टेबल आशीष शर्मा को 8 टांके आए हैं। आरोपियों ने कांस्टेबल आशीष का मोबाइल छीनकर मारपीट का वीडियो भी डिलीट कर दिया। पुलिस ने दो दिन तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कमिश्नर तक मामला पहुंचा तब मंगलवार रात को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

पुलिस बुलाई तो टूट पड़े बदमाश

घटना रविवार रात करीब 2 बजे डायमंड कॉलोनी स्थित विवादित जमीन की है। जमीन के वास्तविक मालिक जब वहां पहुंचे, तो पहले से कब्जा जमाए बैठे बदमाश मोहसिन खान (निवासी डायमंड पैलेस) और उसके साथियों से उनका विवाद हो गया। बदमाशों ने गाली-गलौज कर जमीन पर दावा जताने वाले को भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने डायल-112 को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों पर बदमाशों ने हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना प्रभारी सहर्ष यादव अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुख्य आरोपी मोहसिन व उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया। बताया जाता है थाने में मोहसिन ने थाना प्रभारी से अभद्र व्यवहार करते हुए कार्रवाई न करने की धमकी दी। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और राजनीतिक दबाव के चलते दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद एमआईजी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमिश्नर ने टीआई को किया तलब

जिस जमीन को लेकर संघर्ष हुआ, उस पर कई बड़े भूमाफिया का कब्जा है और इसमें कुछ राजनीतिक चेहरों की हिस्सेदारी की बात भी सामने आ रही है। इसी रसूख के चलते दो दिन बीतने के बाद भी पुलिसकर्मियों की तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। इधर, मामला तूल पकड़ने पर मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कनाड़िया टीआई को तलब कर जानकारी ली।

आरोपी पर केस दर्ज किया है

कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है कि घटना को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। जमीन पर सामान्य विवाद था और पुलिसकर्मियों से सिर्फ झड़प हुई थी। पहले किसी भी पक्ष ने थाने में कोई लिखित शिकायत या आवेदन नहीं दिया है। थाने में बदसलूकी या किसी को हिरासत में लेकर मारपीट करने की बात पूरी तरह गलत है। एक आरोपी पर केस दर्ज किया है।

धमतरी में विवाद शांत कराने पहुंची डायल-112 की टीम को पीटा, सरकारी गाड़ी तोड़ी गई, एक दबोचा

#इदर #म #करड #क #जमन #क #लकर #ववद #म #गड #न #द #पलसकरमय #क #पट #टक #आए

Previous post

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तकः 9 दिन की देरी से पहुंचा,अगले चार दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्से होंगे तरबतर

Next post

इंदौर नहीं आना चाहता था, आना पड़ा, यहां लोगों ने बहुत प्यार दिया, प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Post Comment