×
इंदौर में ‘कॉमन गर्ल फ्रेंड’ को लेकर छात्रों का खूनी संघर्ष, खिलाड़ी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में ‘कॉमन गर्ल फ्रेंड’ को लेकर छात्रों का खूनी संघर्ष, खिलाड़ी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

लसूडिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। मुख्य आरोपित वॉलीबाल क …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 10:40:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 10:40:50 PM (IST)

इंदौर में ‘कॉमन गर्ल फ्रेंड’ को लेकर छात्रों का खूनी संघर्ष

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निजी कॉलेज के छात्रों के बीच कामन महिला मित्र को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लसूडिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। मुख्य आरोपित वॉलीबाल का खिलाड़ी है। उसका एक हाथ टूट गया है।

बातचीत के बहाने बुलाया और कर दिया हमला

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बावड़ी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मैदान में रेनेसा कालेज के छात्र आर्यन मुकाती और उज्ज्वल प्रजापत के बीच एक महिला मित्र को लेकर विवाद हुआ था। कालेज में हुई कहासुनी के बाद उज्ज्वल ने आर्यन को अगले दिन बातचीत करने के बहाने उसी स्थान पर बुलाया। आर्यन अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद उज्ज्वल प्रजापत, शत्रुघ्न शेखावत और अभिषेक वाल्टर ने उससे विवाद शुरू कर दिया।

अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल छात्र, पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोप है कि गाली-गलौज के दौरान आरोपियों ने आर्यन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसे उपचार के लिए ज्योति हास्पिटल पहुंचाया। सूचना मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

तीन आरोपी छात्र गिरफ्तार, चाकू बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित शत्रुघ्न शेखावत निवासी स्कीम-78, उज्ज्वल प्रजापत निवासी थांदला, अभिषेक वाल्टर निवासी खंडवा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

#इदर #म #कमन #गरल #फरड #क #लकर #छतर #क #खन #सघरष #खलड #समत #आरप #गरफतर

Post Comment