इंदौर में जानलेवा गड्ढे : बड़ा बांगदड़ा इलाके में गड्ढों से बचने के चक्कर में दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल …और पढ़ें
HighLights
- बड़ा बांगड़दा स्थित सतपुड़ा परिसर के पास हुआ भीषण हादसा
- इलाके के रहवासी बोले- गड्ढों में कई लोग गिर चुके
- लोगों ने गड्ढों को लेकर जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में सड़कों पर जगह-जगह हुए गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। बड़ा बांगड़दा क्षेत्र में शनिवार सुबह वर्षा के कारण हुए गड्ढों की वजह से भीषण हादसा हो गया। गड्ढे से बचने के चक्कर में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग सहित दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
घटना के बाद मौके पर रहवासियों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने गड्ढों को लेकर जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। रहवासियों का कहना है कि गड्ढों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब नौ बजे पद्मावती कॉलोनी के समीप की है। कांकरिया निवासी 36 वर्षीय चिनकू उर्फ चीकू पुत्र मांगीलाल भोई की मौत हुई है।
गड्ढों से जैसे-तैसे बचकर निकल रहा था
60 वर्षीय श्यामलाल भोई गंभीर रूप से घायल हैं। चीकू पद्मावती कालोनी में फूल देकर लौट रहा था। सड़क पर वर्षा के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोगों को गड्ढों से जैसे-तैसे बचकर निकलना पड़ता है। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी-09 एजे-9196 से उसकी टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक सवार भी गड्ढे से बचने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चीकू की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक चीकू और श्यामलाल सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े रहे। लोगों ने एक लोडिंग वाहन रुकवाकर अस्पताल भिजवाया।
दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुरुआत में इसे एरोड्रम थाना क्षेत्र की घटना बताया गया था, बाद में गांधी नगर थाने को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद हातोद पुलिस मौके पर पहुंची।
पिकनिक से लौट रही मेडिकल छात्रा की हादसे में मौत
खुड़ैल थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्रा की सड़क हादसे में जान चली गई। खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार मूलतः अंजड़ (बड़वानी) निवासी 24 वर्षीय प्रार्थना पाटीदार इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहीं थीं। वह सहपाठियों के साथ पिकनिक मनाने गई थीं। लौटते समय स्कूटर फिसल गया। प्रार्थना के सिर में गंभीर चोट आई। सहपाठी उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इंदौर के जानलेवा गड्ढे
- 24 जुलाई 2026 : बाणगंगा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क के गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से 38 वर्षीय चालक कपिल रमनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
- 12 अगस्त 2026 : बायपास पर डीपीएस स्कूल के पास दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला सपना बारेले की बाइक से गिरकर मौत हो गई। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ मायके से लौट रही थी, तभी सड़क खराब होने के कारण बाइक उछली और वह सिर के बल नीचे गिर गई।
#इदर #म #गडढ #स #बचन #क #चककर #म #बड #बगडद #म #आमनसमन #टकरई #द #बइक #एक #यवक #क #मत



Post Comment