नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र की धार रोड पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मां सहित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक हादसे में अनिता पत्नी अशोक देवड़ा (28), रोहन (2) और संतोषी (1) की मौत हुई है। वहीं अशोक (30), वैष्णवी (4) और उनके भांजे राजेश घायल हुए हैं। हादसा धार रोड स्थित हाईलिंक कालोनी के सामने हुआ।
हादसा इतना भयावह था कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
परिवार एक ही बाइक पर निकला था
स्वजन के मुताबिक परिवार दोपहिया वाहन से देवास जिले के बबलू ग्राम बेसन कांटा फोड़ जा रहा था। परिवार मूल रूप से देवास जिले के उदयनगर का रहने वाला है। अनिता के भाई के निधन के बाद आयोजित पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार एक ही बाइक पर निकला था।
घायल अशोक ए-1 प्लस प्लाई डोर कंपनी, मुरादपुर औरंगपुरी में काम करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले के अनुसार हादसे में अशोक देवड़ा, राजेश भूसारिया और वैष्णवी उर्फ वेशू घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
घर से निकलने के आधे घंटे बाद हुआ हादसा
स्वजन ने बताया कि देवास जाने के लिए अशोक परिवार के साथ सुबह सात बजे घर से निकला था। करीब साढ़े सात बजे हादसे की सूचना मिल गई। घर से निकलने के आधे घंटे बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
चालक को नींद की झपकी लगने से हुआ हादसा
घटना के बाद पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक अमित वैष्णव (30) निवासी जालौर, राजस्थान को हिरासत में ले लिया। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन चलाते समय उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण टैंकर अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया।
घर में मस्ती करने वाले बच्चे अब हमेशा के लिए शांत
लखन देवड़ा ने बताया कि बहू और पोता-पोती की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। जो बच्चे दिनभर घर में मस्ती करते थे, अब हमेशा के लिए शांत हो गए हैं। उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा नहीं जा रहा था। हमारा हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया।
यह भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, रिपोर्ट में मिले चोट के निशान, पति समर्थ सिंह की जमानत खारिज
#इदर #म #तज #रफतर #टकर #न #बइक #क #मर #टककर #म #और #द #मसम #बचच #क #मत #तन #घयल



Post Comment