विदूरनगर में हुई क्रिश श्रीवास्तव की हत्या में द्वारकापुरी पुलिस ने 9 बदमाशों को पकड़ा है। आरोपितों ने क्रिश को दोस्त आदर्श के जरिए एक कैफे पर बुलाया …और पढ़ें
HighLights
- बदमाशों ने चाकू घोंपकर युवक को मारा
- युवक की हत्या में नौ बदमाशों को पकड़ा
- कॉल रिकॉर्डिंग ने खोली साजिश की पोल
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विदूरनगर में हुई क्रिश श्रीवास्तव की हत्या में द्वारकापुरी पुलिस ने 9 बदमाशों को पकड़ा है। आरोपितों ने क्रिश को दोस्त आदर्श के जरिए एक कैफे पर बुलाया और घेर कर चाकू घोंप डाले। पुलिस ने आदर्श को भी षड़यंत्र का मुल्जिम बनाया है। उसके मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। हत्या के बाद आदर्श ही क्रिश को अस्पताल ले गया था।
डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता के अनुसार 30 वर्षीय क्रिश की गुरुवार रात आरोपित अनिकेत पाल निवासी विदूर नगर, गौरव उर्फ काला निवासी कुंदननगर, अंकित पाल निवासी अहिरखेड़ी, शिवम पाल निवासी अहिरखेड़ी, आकाश उर्फ छोटू निवासी विदूर नगर, अश्विन चौहान निवासी विदूर नगर, करण अमौलिया निवासी अर्जुनपुरा मल्टी और अभिषेक उर्फ डबल निवासी प्रभुनगर ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
क्रिश खाली मैदान के समीप एक कैफे पर बैठा था। पूछताछ में पता चला कि उसको आदर्श जोशी निवासी विदूरनगर के माध्यम से कैफे पर बुलाया गया था।
कॉल रिकॉर्डिंग ने खोली साजिश की पोल
टीआइ मनीष मिश्रा के अनुसार 22 मई को क्रिश और अनिकेत का विवाद हुआ था। दूसरे दिन उसने आदर्श से फोन पर बात की और कहा कि अनिकेत को निपटाना है। उसकी रेकी कर और हथियार की व्यवस्था कर। आदर्श ने रिकॉर्डिंग कर ली और अनिकेत को व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद आदर्श के माध्यम से ही क्रिश को कैफे पर बुलाया गया।
गुरुवार को आकाश का जन्मदिन भी था। सभी ने शराब पार्टी की और क्रिश की सूचना मिलते ही कैफे पर जा पहुंचे। घटना के वक्त आदर्श दूर से नजर रख रहा था। घायल होने पर वह मौके पर पहुंचा और क्रिश को उसकी बहन प्रांजल के साथ अस्पताल ले गया।
आरोपितों का निकाला जुलूस
पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल आरोपितों ने चकमा देकर भागने की कोशिश की और उनके हाथ-पैर टूट गए। शनिवार को पुलिस सभी को घटनास्थल पर ले गई और जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
#इदर #म #दसत #न #जल #बछकर #कफ #पर #बलय #जनमदन #क #परट #कर #रह #बदमश #न #यवक #क #चकओ #स #गद



Post Comment