×
इंदौर में पति-पत्नी की मौत के बाद प्रेमी ने भी दी जान, सुसाइड नोट में था उसका नाम

इंदौर में पति-पत्नी की मौत के बाद प्रेमी ने भी दी जान, सुसाइड नोट में था उसका नाम

इंदौर में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा खुदकुशी करने के मामले में अब महिला के प्रेमी ने भी अपनी जान दे दी। पति ने सुसाइड नोट में उस पर आरोप लगाया थ …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 07:29:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 07:40:35 AM (IST)

पहली तस्वीर पति-पत्नी की और दूसरी सतीश की।

HighLights

  1. सतीश पीथमपुर में नौकरी करता था, तभी उसकी महिला से दोस्ती हुई
  2. रविवार को उसे सूचना मिली कि दोनों की मौत हो गई है
  3. सतीश डर गया, क्योंकि सुसाइड नोट में नाम लिखा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में रविवार को पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आया। सुसाइट नोट में पत्नी के जिस प्रेमी का जिक्र आया था, उसने भी आत्महत्या कर ली। मेघदूत नगर निवासी हल्केवीर पटेल ने रविवार सुबह पत्नी रोशनी पटेल की गला घोंटकर हत्या कर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद महिला के प्रेमी सतीश सावले अपने घर खंडवा जिले पहुंचा और जहर खा लिया।

मामले में पुलिस द्वारा सतीश की तलाश की जा रही थी, लेकिन पीथमपुर स्थित घर से गांव चला गया था। सतीश के पिता सुखराम ने बताया कि वह अवैध संबंध के चलते परेशान था। सतीश की भोपाल में शादी हुई थी। वह पीथमपुर में नौकरी करता था, तभी उसकी महिला से दोस्ती हुई। रविवार को सूचना मिली कि दोनों की मौत हो गई है, इससे सतीश डर गया, क्योंकि सुसाइड नोट में नाम लिखा था।

इस घटना के बाद राजोरा गांव आया, शाम को मां से 500 रुपये नई सिम लाने के लिए मांगे, वह बाजार गया और वहां से जहरीला पदार्थ पीकर आ गया। इसके बाद उसे बोरगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लेकर गए, यहां से खंडवा रैफर किया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को जबरदस्ती पिलाया था जहर

जांच में सामने आया है कि हल्केवीर ने पत्नी रोशनी को जबरदस्ती जहर पिलाने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और फिर गला घोंट दिया।

बताया जा रहा है कि पीथमपुर में विवाद के बाद सतीश सावले ने शनिवार को बेटमा थाने में हल्केवीर और उसके साथी के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज करा दी। इसके बाद रोशनी ने कहा था कि वह सतीश से एफआईआर वापस लेने को लेकर बात करेगी। रात में रोशनी ने सतीश को फोन कर एफआइआर वापस लेने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

Source link
#इदर #म #पतपतन #क #मत #क #बद #परम #न #भ #द #जन #ससइड #नट #म #थ #उसक #नम

Post Comment