×
इंदौर में पानी का संकट रोकने को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, टैंकर और टंकियों की व्यवस्था पर कर रहा फोकस

इंदौर में पानी का संकट रोकने को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, टैंकर और टंकियों की व्यवस्था पर कर रहा फोकस

कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाए। जहां भी जल संकट की स्थिति बने, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 07:50:03 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 07:50:03 AM (IST)

बैठक में जल वितरण की समीक्षा करते कलेक्टर और निगमायुक्त। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. कलेक्टर शिवम वर्मा ने की जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
  2. कलेक्टर एवं आयुक्त ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
  3. बैठक में सभी अपर आयुक्त, विभागीय अधिकारी और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ग्रीष्मकाल में शहरवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। शहर की जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर मुसाखेड़ी स्थित कक्ष में कलेक्टर शिवम वर्मा एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी अपर आयुक्त, विभागीय अधिकारी और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शहर की वर्तमान जल प्रदाय व्यवस्था, पेयजल टंकियों की स्थिति, वॉटर टैंकर संचालन, हाइड्रेंट व्यवस्था और नागरिकों तक नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न जोनों में जल वितरण, पानी सप्लाई के समय, टैंकरों की उपलब्धता तथा संभावित समस्याओं के समाधान को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

जहां भी जल संकट की स्थिति बने, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में बढ़ती पानी की मांग को देखते हुए सभी क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाए। जहां भी जल संकट की स्थिति बने, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर और आयुक्त ने पानी की टंकियों की भराव स्थिति और सप्लाई व्यवस्था की जानकारी ली

उन्होंने कहा कि नागरिकों को समय पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के बाद कलेक्टर और आयुक्त ने स्काडा कंट्रोल रूम पहुंचकर पानी की टंकियों की भराव स्थिति और सप्लाई व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को अपने-अपने जोन में नियमित समीक्षा और फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

दूसरे जोन में डाल रहे थे पानी, टैंकर एजेंसी के विरुद्ध लगाई पेनल्टी

इंदौर :निर्धारित जोन के अलावा अन्य जोन में पानी देने वाले टैंकरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25-25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। निगमायुक्त ने बताया कि जोन 5 वार्ड 27 के दो टैंकर अपने निर्धारित क्षेत्र से अन्य स्थान पर पानी देते पाए गए थे। यह दोनों टैंकर फर्म आशा इंटरप्राइजेस के थे। एक टैंकर जोन 7 के वार्ड 34 में और दूसरा जोन 8 के वार्ड 37 में पानी डाल रहा था। कार्रवाई करते हुए फर्म आशा इंटरप्राइजेस पर प्रति टैंकर 25 हजार रुपये के हिसाब से पेनल्टी लगाई गई है। निगमायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि निगम द्वारा अनुबंधित टैंकर अगर पानी बेचते पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुबंधित टैंकर पर निगम का स्टीकर अनिवार्य रूप से लगा होना सुनिश्चित किया जाए।

जल संकट पर इंदौर में सियासी घमासान, राजवाड़ा पर कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन, जीतू पटवारी भी होंगे शामिल

#इदर #म #पन #क #सकट #रकन #क #लकर #अलरट #मड #पर #परशसन #टकर #और #टकय #क #वयवसथ #पर #कर #रह #फकस

Post Comment