इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ कई राजस्व अधिकारियों को बदल दिया। सबसे बड़ा बदलाव तहसीलों में किया गया। …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर कलेक्टर ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- तहसीलों से हटाए गए शिकायतों से घिरे अधिकारी
- तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ कई राजस्व अधिकारियों को बदल दिया। सबसे बड़ा बदलाव तहसीलों में किया गया और लंबे समय से एक ही तहसील में जमे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। शिकायतों, लंबित प्रकरणों और मनमानी के आरोपों से घिरे अधिकारियों को राजस्व न्यायालय से हटाकर किनारे कर दिया गया, जबकि नए और लंबे समय से इंतजार कर रहे अधिकारियों को फील्ड में उतारकर साफ संदेश दिया गया है कि अब लापरवाही और खेल बर्दाश्त नहीं होगा।
शिकायतों के बाद सख्त कदम
दरअसल, राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद कलेक्टर वर्मा ने बड़ा बदलाव कर दिया। शिकायतों से घिरे अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों से दूर कर प्रोटोकाल शाखा में भेजा गया। वहीं लंबे समय से फील्ड पोस्टिंग का इंतजार कर रहे एसडीएम दीपक चौहान को कनाड़िया और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया को खुडैल की जिम्मेदारी सौंपी गई। कनाड़िया से ओम नारायण बडकुल को हटाकर भू-अर्जन व लोक परिसंपत्ति शाखा का प्रभार दिया गया है। वहीं नीरज खरे को खुडैल से हटाकर लोकसेवा गारंटी सहित अन्य शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव
जिले की आठ तहसीलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्य में बदलाव किया गया, लेकिन महू और सांवेर इससे अछूते रहे। जूनी इंदौर से हटाई गई प्रीति भिसे को खुडैल तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राऊ से हटाई गई याचना दीक्षित को प्रोटोकाल में भेजा गया। मल्हारगंज तहसीलदार नारायण नादेड़ा को भी कनाड़िया भेज दिया। अतिरिक्त तहसीलदार लाेकेश आहुजा को मल्हारगंज लाया गया।
यह भी पढ़ें- बगिया में लगे 50 साल पुराने चंदन के दो बेशकीमती पेड़ ले उड़े चोर, सतना में 12 दिन में दूसरी वारदात से मचा हड़कंप
तहसीलों में यह हुआ बदलाव जूनी
- इंदौर- तहसीदार राकेश सस्तिया, अतिरिक्त तहसीलदार कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार अशोक परमार और बलवीर सिंह राजपूत को प्रोटोकाल का जिम्मा दिया।
- मल्हारगंज- तहसीलदार शेखर चौधरी, अतिरिक्त तहसीलदार लोकेश आहुजा और नायब तहसीलदार औंकार मनाग्रे होंगे, प्रोटोकल निधि राजपूत धाकड को दिया गया।
- कनाड़िया- तहसीलदार नारायण नांदेडा, नायब तहसीलदार पूजा नागवंशी और प्रोटोकाल अंकिता बाजपेयी को दिया गया।
- राऊ- तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर, अतिरिक्त तहसीलदार धर्मेद्र चौकसे और प्रोटोकाल धीरेश प्रसाद सोनी को दिया गया।
- भिचौली हप्सी- तहसीलदार अनिल पटेल, अतिरिक्त तहसीलदार शिखा सोनी और प्रोटोकाल दयाराम निगम को दिया गया।
- हातोद- तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर नायब तहसीलदार धर्मेंद सिंह चौहान और प्रोटोकाल दिलीप कुमार वर्मा को दिया।
- खुडैल- तहसीलदार प्रीति भिसे, अतिरिक्त तहसीलदार योगेश मेश्राम और प्रोटोकाल याचना दीक्षित को दिया।
- देपालपुर- तहसीलदार संगीता गोलिया, नायब तहसीलदार टप्पा गोतमपुरा कुलदीप सिंह, बेटमा नायब तहसीलदार महेंद्र गौड और नागेंद्र त्रिपाठी को प्रोटाकाल दिया।
Source link
#इदर #म #बड #परशसनक #फरबदल #तहसलदर #और #नयब #तहसलदर #क #तबदल #सल #स #जम #अफसर #क #बदल



Post Comment