सिस्टम अपडेट का मैसेज आने के बाद उसका मोबाइल हैक हो गया और खाते से 1.93 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी के मोबाइल पर सिस्टम अपडेट का मैसेज आने के बाद उसका मोबाइल हैक हो गया और खाते से 1.93 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए।
मोबाइल पर सिस्टम अपडेट का मैसेज आया
पुलिस के अनुसार सुखलिया निवासी अंकित गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। अंकित ने बताया कि उसने जनवरी 2026 में नया मोबाइल खरीदा था। 15 मई को मोबाइल पर सिस्टम अपडेट का मैसेज आया। अपडेट करने के बाद कुछ एप काम करना बंद कर गए।
अंकित के अनुसार इसके बाद उसने गूगल से टीयूबाआई एप डाउनलोड किया। कुछ समय तक मोबाइल सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन 18 मई को दोबारा तकनीकी समस्या शुरू हो गई। अगले दिन वह मोबाइल को सर्विस सेंटर लेकर गया, जहां शाम 7.30 बजे मोबाइल वापस मिला।
1.93 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो चुके
मोबाइल फॉर्मेट होने के बाद उसने दोबारा गूगल पे एप डाउनलोड किया। खाते की जांच करने पर उसे पता चला कि बैंक खाते से 1.93 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संबंधित यूपीआई आईडी, बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
#इदर #म #मबइल #पर #आय #ससटम #अपडट #क #मसज #और #खत #स #उड #गए #लख #रपय #पलस #जच #म #जट



Post Comment