Rahul Gandhi in Indore: 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ इंदौर में प्रस्तावित है। इस आयोजन के लिए पंजीयन चार सितंबर रात से खुले थे।
HighLights
- पंजीयन की कुल संख्या एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है
- सोमवार शाम तक भी उसके आवंटन की सूचना नहीं दी गई
- रीजनल पार्क के सामने मैदान के लिए भी आईडीए को पत्र लिखा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राहुल गांधी के आयोजन ‘छात्रों की गूंज’ के लिए तीन दिन में ही 75 हजार लोगों ने पंजीयन करवा लिया है। कांग्रेस ने यह दावा किया है। इस बीच प्रशासन ने अब तक इस आयोजन के लिए आधिकारिक रूप से कांग्रेस को कोई जगह आवंटित नहीं की है।
इसके बाद अब कांग्रेस नेताओं ने कह दिया है कि तैयारी शुरू हो चुकी है और रीजनल पार्क के सामने मैदान पर ही आयोजन तय तारीख पर होगा। 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ इंदौर में प्रस्तावित है। इस आयोजन के लिए पंजीयन चार सितंबर रात से खुले थे।
क्यूआर कोड के जरिये कांग्रेस नेता ‘छात्रों की गूंज शिक्षा में सुधार अभियान’ के लिए सहमति पत्र भरवा रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के अनुसार, रविवार तक ही 75 हजार पंजीयन की संख्या पूरी हो गई थी। सोमवार को तो आंकड़ा इसके पार चला गया।
आईडीए को लिखा पत्र
उम्मीद है कि मंगलवार को पंजीयन की कुल संख्या एक लाख तक पहुंच जाएगी। चौकसे ने कहा कि प्रशासन को हमने कॉलेज व यूनिवर्सिटी का एक मैदान भी दिखाकर आवंटित करने का आग्रह किया था। हालांकि, सोमवार शाम तक भी उसके आवंटन की सूचना नहीं दी गई। ये दो मैदान इसलिए सुझाए थे ताकि छात्रों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में आसानी रहे और उनके बीच ही आयोजन हो सके।
इस बीच रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान के लिए भी आईडीए सीईओ को पत्र लिखा है। हालांकि, उस पर भी उन्होंने जवाब नहीं दिया है। फिर भी कांग्रेस ने तय कर लिया है कि उसी मैदान पर घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजन होगा।
दिनभर चली बैठक
इस बीच कांग्रेस नेताओं ने आयोजन की तैयारी को लेकर सोमवार दिनभर बैठक की। बैठक में अलग-अलग प्रभार भी सौंपे गए। भंवरकुआं, विष्णुपुरी, खंडवा रोड क्षेत्र के विद्यार्थी बहुल क्षेत्रों में सघन संपर्क के निर्देश दिए गए। वार्ड 74 से 77 तक के लिए सचिन सलूजा को प्रभारी बनाया गया। बैठक में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों से प्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने चर्चा की।
यह भी पढ़ें- MP में कॉलेज, यूनिवर्सिटी से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक पहुंचेगी कांग्रेस; राहुल के दौरे से पहले प्रदेश भर में चलेगा यूथ संवाद
#इदर #म #रहल #गध #क #करयकरम #छतर #क #गज #क #लए #हजर #स #जयद #रजसटरशन #अब #तक #जगह #तय #नह



Post Comment