सुपर कारिडोर पर देर रात तेज रफ्तार का खतरनाक ट्रेंड लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। हादसे के बाद ब्रिज पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। …और पढ़ें
HighLights
- सुपर कॉरिडोर पर मौत की रफ्तार: रात दो बजे घूमने निकली थी युवक और युवतियां
- हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर फट गया और उसने भी दम तोड़ दिया
- चारों दो बाइक से पहले विजयनगर गए और फिर सुपर कोरिडोर की ओर निकल गए
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। सुपर कारिडोर पर एक दर्दनाक हादसे में युवक-युवती की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ब्रिज की रेलिंग से टकराई और बाइक चला रही युवती करीब 35 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर फट गया और उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों बीपीओ कंपनी में काम करते थे और देर रात घूमने निकले थे।
टीआई सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे की है। 25 वर्षीय अकरम (मंदसौर) दोस्त पायल झावा के साथ घूमने गया था। साथ में वैष्णवी (कुम्हारखाड़ी) और आदित्य (स्कीम-78) भी था। चारों दो बाइक से पहले विजयनगर गए और फिर सुपर कोरिडोर की ओर निकल गए। कुछ देर फोटोग्राफी की और वापस लौट आए। जैसे ही लवकुश चौराहा पर पहुंचे अनियंत्रित बाइक रैलिंग से टकरा गई।
बाइक की स्पीड बहुत ज्यादा थी। उछल कर पायल 35 फीट नीचे ब्रिज से गिर गई। उसकी तो मौके पर ही मौत हो गई। अकरम को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया लेकिन शनिवार को उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ओवरस्पीड हादसे की सबसे बड़ी वजह सामने आ रही है।
बाइक चला रही थी पायल,100 फीट दूर मिली बाइक
सुपर कारिडोर पर देर रात तेज रफ्तार का खतरनाक ट्रेंड लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। हादसे के बाद ब्रिज पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वैष्णवी ने पुलिस को बताया पायल मूलत:कालापीपल (शाजापुर) की थी और भमौरी में किराये से रहती थी। अकरम भी मंदसौर का करने वाला था। दोनों ही बीपीओ में काम करते थे।
वैष्णवी और आदित्य टीपी में काम करते थे। वैष्णवी के अनुसार बाइक पायल चला रही थी। उनको दोनों पीछे छोड़ कर आगे निकल चुके थे। कुछ देर बाद हादसा हो गया। उन्होंने देखा बाइक चल रही है और दोनों गायब है। अकरम दूर पड़ा हुआ था। वह बोलने की स्थिति में भी नहीं था। ट्रक चालकों को रोक कर पानी पिलाया और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
स्कूटर सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत
एमआर-10 पर शनिवार को एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई। ट्रक चालक ने टक्कर मारने के बाद भी ट्रक नहीं रोका और वह पहीए में दब गया। टीआइ सुशील पटेल के अनुसार मृतक की पहचान सूर्यप्रकाश पुत्र जगदीश नारायण गुप्ता निवासी अरण्यनगर के रुप में हुई है।
धार: एबी रोड पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, भाजपा मंडल अध्यक्ष घायल
#इदर #म #रलग #स #टकरकर #फट #नच #गर #यवत #यवक #क #भ #मत #बइक #स #तज #रफतर #म #ज #रह #थ



Post Comment