इंदौर में पहली बार इस तकनीक का उपयोग हुआ है। अगले माह दूसरी बो स्ट्रिंग लगने के साथ मुख्य चौराहे का स्ट्रक्चर पूरा हो जाएगा। …और पढ़ें
HighLights
- 400 टन वजनी गर्डर को 900 टन क्षमता की क्रेन से असेंबल कर धकेला गया
- मुख्य चौराहे पर दो बो स्ट्रिंग लगेंगी, उज्जैन-सांवेर रोड भुजा तैयार होने की ओर
- अगले सप्ताह स्लैब डाला जाएगा, फिर दूसरी बो स्ट्रिंग की लॉन्चिंग होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के सबसे ऊंचे डबल डेकर फ्लाईओवर के मुख्य चौराहे पर 65 मीटर लंबी और 400 टन वजनी बो स्ट्रिंग (गर्डर) स्थापित होते ही परियोजना का ढांचा स्पष्ट दिखाई देने लगा है। पहली बो स्ट्रिंग की सफल लांचिंग के बाद अब दूसरी भुजा पर इसे स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि दूसरी बो स्ट्रिंग का निर्माण तेजी से जारी है। अगले माह इसके भी स्थापित होने के साथ फ्लाईओवर का मुख्य स्ट्रक्चर पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
स्ट्रक्चर और तकनीक
- 65 मीटर लंबी बो स्ट्रिंग (गर्डर)
- 400 टन वजन (एक बो स्ट्रिंग)
- 23 मीटर ऊंचाई पर स्थापना
- जेक पुश तकनीक से लांचिंग
- इंदौर में पहली बार इस तकनीक का उपयोग
प्रोजेक्ट की बड़ी बातें
- कुल लंबाई : 1452 मीटर
- मुख्य चौराहे पर : 2 बो स्ट्रिंग लगेंगी
- उज्जैन–सांवेर रोड भुजा तैयार होने की ओर
- दूसरी बो स्ट्रिंग का निर्माण जारी
निर्माण प्रक्रिया
- 900 टन क्षमता की क्रेन से असेंबली
- 600 टन + 300 टन क्रेन
- ऊपर ही गर्डर असेंबल कर चौराहे तक धकेला गया
- मेट्रो और फ्लाईओवर के कारण ऊपर निर्माण
सेगमेंट डिटेल
- कुल सेगमेंट : 247
- एक सेगमेंट वजन : 120 टन
- एक स्पान में : 13 सेगमेंट
- कुल वजन : 30 हजार टन
क्या होगा आगे
- अगले सप्ताह स्लैब डाला जाएगा
- अगले माह दूसरी बो स्ट्रिंग की लांचिंग
- मुख्य चौराहे का स्ट्रक्चर पूरा होगा
Source link
#इदर #म #लवकश #चरह #पर #मटर #लब #ब #सटरग #लग #डबल #डकर #फलईओवर #न #लय #आकर



Post Comment