×
इंदौर में शराब पार्टी के दौरान मोबाइल के झगड़े में दोस्त की गला घोंटकर हत्या, मौके पर मिली चप्पल से पकड़ा गया आरोपी

इंदौर में शराब पार्टी के दौरान मोबाइल के झगड़े में दोस्त की गला घोंटकर हत्या, मौके पर मिली चप्पल से पकड़ा गया आरोपी

नशे में धुत दोस्त देवेंद्र ने पहले रोहित का सिर दीवार में मारा, फिर साफी से गर्दन की हड्डी तोड़ दी। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 09:05:35 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 09:13:23 AM (IST)

शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुआ विवाद। इंसेट में आरोपी देवेंद्र की तस्वीर।

HighLights

  1. जिस युवक की हत्या हुई उसकी पत्नी गर्भवती है और वह मायके गई हुई थी
  2. दूसरे दिन सुबह आरोपी देवेंद्र रोहित के घर गया और बोला- वो फोन नहीं उठा रहा
  3. रोहित और देवेंद्र दोनों ही साथ में घरों में पीओपी लगाने का काम करते थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ऋषिनगर (बाणगंगा) में एक युवक की मोबाइल के विवाद में हत्या कर दी गई। स्वजन समझ ही नहीं पाए और शव एमवाय अस्पताल ले गए। पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि हुई। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल देखा तो संदेही की चप्पल मिल गई। इससे सुराग मिला और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों का मोबाइल चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपित ने नशे की अवस्था में दोस्त का गला घोंट डाला।टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार घटना तीन जून की ऋषिनगर की है। 35 वर्षीय रोहित पुत्र गोपालसिंह का शव संदिग्ध अवस्था में घर में मिला था।

मूलत: बिहार निवासी रोहित पीओपी लगाने का काम करता था। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह मायके गई हुई थी। मां रिश्तेदार की गमी में चली गई थी। पुलिस के अनुसार रोहित ने रात में दोस्त देवेंद्र निवासी दुर्गानगर के साथ बैठकर शराब पार्टी की थी।

नशे में मोबाइल में आईडी चलाने पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। गुस्से में देवेंद्र ने उसका सिर दीवार में ठोंक दिया और गला घोंटकर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और रोहित के पिता गोपालसिंह से चर्चा की। गोपाल ने बताया वह सो गया था। उसे कुछ जानकारी नहीं है। मौके पर एक अन्य व्यक्ति की चप्पल मिल गई। इससे देवेंद्र पुत्र संतराम का नाम सामने आया और पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार देवेंद्र भी रोहित के साथ काम करता था। दोनों शराब पीते थे।

साफी से गला घोंटकर गर्दन की हड्डी तोड़ी

एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार दोनों पीओपी लगाने का काम करते थे। आरोपित देवेंद्र अगले दिन रोहित के घर गया और बहन से जानकारी ली। उसने बताया कि दोनों नई साइट पर काम शुरू करने वाले थे, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। एसीपी के मुताबिक, आरोपित से पूछताछ में उसने बताया कि दोनों शराब पीने के बाद कमरे में रुके थे। उस समय रोहित का पिता गैलरी में सो रहा था।

रात को फिर शराब पी और खाना बनाया। इसके बाद दोनों सो गए। करीब तीन बजे मोबाइल न मिलने पर उसने रोहित को जगाया और पूछा। रोहित पहले भी उसका मोबाइल ले चुका था। इस पर कहासुनी होने लगी और देवेंद्र ने साफी से गला घोंटकर गर्दन की हड्डी तोड़ दी। रविवार को पुलिस ने रोहित के घर की छानबीन कर किचन से मोबाइल जब्त कर लिया।

#इदर #म #शरब #परट #क #दरन #मबइल #क #झगड #म #दसत #क #गल #घटकर #हतय #मक #पर #मल #चपपल #स #पकड #गय #आरप

Post Comment