पहले से बदहाल सड़कों का दंश झेल रहे शहरवासियों के सामने अब सड़कों के धंसने के रूप में नई समस्या खड़ी हो गई है। 10 दिन में दो जगह सड़कें धंस चुकी हैं। …और पढ़ें
HighLights
- नगर निगम ने बैरिकेडिंग कर जिम्मेदारी की इतिश्री की
- 15 साल पहले हुए काम में कंपनी द्वारा टूटा पाइप डालने की आशंका
- फूटा पाइप होने से समय के साथ आसपास की मिट्टी पानी में बह गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पहले से बदहाल सड़कों का दंश झेल रहे शहरवासियों के सामने अब सड़कों के धंसने के रूप में नई समस्या खड़ी हो गई है। 10 दिन में दो जगह सड़कें धंस चुकी हैं। पहले गौराकुंड चौराहा पर सड़क धंसी और अब गाड़ी अड्डा स्थित वाल्मीकि बस्ती में सड़क के बीच करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस मार्ग पर सैंकड़ों वाहनों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है।
आशंका जताई जा रही है कि करीब 15 साल पहले हुए सड़क के काम में तत्कालीन ठेकेदार एजेंसी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन ने फूटा हुआ पाइप डाला दिया होगा। फूटा पाइप होने की वजह से समय के साथ आसपास की मिट्टी पानी में बही और जगह पूरी तरह से खोखली होकर धंस गई। नगर निगम की टीम गुरुवार को जांच के लिए मौके पर पहुंची तो सही लेकिन सिवाय बैरिकेडिंग करने के कुछ नहीं किया। हादसे के वक्त कोई वाहन या राहगीर वहां नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
वाल्मीकि बस्ती में जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वहां नीचे से ड्रेनेज लाइन गुजर रही है। पास में चैंबर भी बना हुआ है। सूचना मिलने पर जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर गुरुवार दोपहर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहली नजर में तत्कालीन ठेकेदार कंपनी की गड़बड़ी नजर आ रही है। सड़क के नीचे ड्रेनेज लाइन के जो पाइप यहां बिछाए गए थे वे सामान्यत: हथोड़े की चोट से भी टूटते-फूटते नहीं हैं। आशंका इस बात की है कि ठेकेदार कंपनी ने उस वक्त फूटा पाइप डाल दिया हो। पाइप अगर बाद में फूटता तो पाइप का टूटा हिस्सा वहां मिलता, लेकिन ऐसा नहीं है। फिलहाल नगर निगम ने गड्ढे के चारों तरफ बेरिकेडिंग कर दी है।
आसपास की सड़क धंसने की भी आशंका
चिंता की बात तो यह भी है कि यह गड्ढा 20 फीट से ज्यादा गहरा है। नीचे से ड्रेनेज लाइन गुजर रही है। ड्रेनेज लाइन के पाइप का व्यास करीब 6 फीट है। आसपास से सैंकडों वाहन गुजरते हैं। आशंका इस बात की भी है कि वर्षाकाल में आसपास की सड़क भी धंस सकती है। गुरुवार को मौके पर पहुंची निगम की टीम ने भी बेरिकेडिंग के अलावा कुछ और नहीं किया।
कुछ दिन पहले ही धंस चुकी है गौराकुंड चौराहा सड़क
कुछ दिन पहले ही गौराकुंड चौराहा पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाई सड़क धंस गई थी। इसका निर्माण साढ़े तीन साल पहले हुआ था। पानी की पाइप लाइन टेस्टिंग के दौरान सड़क धंसी थी।
कांग्रेस ने गड्ढे का लोकार्पण कर दिया
सड़क धंसने की घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता पिंटू जोशी के नेतृत्व में महिलाओं से गड्ढे का सांकेतिक लोकार्पण कराया गया। महिलाओं ने फीता काटा। इसके बाद गड्ढे के पास महापौर का फोटो रखकर नारेबाजी की गई और फोटो पर माला भी चढ़ाई गई। प्रदर्शनकारियों ने महापौर के खिलाफ नारेबाजी भी की।
गंभीर मामला है, जांच कराएंगे
मैंने गुरुवार को निरीक्षण किया है। पहली नजर में तत्कालीन ठेकेदार एजेंसी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन की गड़बड़ी दिख रही है। संभवत: टूटा हुआ पाइप डाला गया था जिसकी वजद से मिट्टी हटी और जमीन पोली होकर धंस गई। तत्कालीन ठेकेदार एजेंसी के विरुद्ध शिकायत भी हो चुकी है। मैंने इस बारे में निगमायुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच के लिए कहा है। -राजेंद्र राठौर, जनकार्य प्रभारी नगर निगम
यह भी पढ़ें- एमपी में बदहाल सड़क बनी काल… 2 घंटे कीचड़ में फंसा रहा ट्रैक्टर, अस्पताल पहुंचने में देरी से बुजुर्ग की मौत
#इदर #म #दन #म #धस #दसर #सडक #इस #बर #फट #गहर #गडढ #हआ #नच #स #गजर #रह #ह #डरनज #लइन



Post Comment