सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सिटी बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक गुरुवार को रेसीडेंसी कोठी पर आयोजित की गई। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के नागरि…और पढ़ें
HighLights
- ई-बसों के लिए बस स्टॉप और चार्जिंग स्टेशन बनाने के दिए निर्देश : मंत्री
- सांवेर विधानसभा में नई बसों के लिए 25 से ज्यादा नए मार्ग बनाए जाएंगे
- सांवेर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में विभिन्न मार्गों पर 40 सिटी बसें चलाई जा रही हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सिटी बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक गुरुवार को रेसीडेंसी कोठी पर आयोजित की गई। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर लोक परिवहन सुविधा देने के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आगामी 15 अगस्त से सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 85 नई सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।
क्षेत्र में संचालित की जा रही सिटी बसों की प्रगति रिपोर्ट देखी और समीक्षा की
बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में संचालित की जा रही सिटी बसों की प्रगति रिपोर्ट देखी और समीक्षा की। सांवेर विधानसभा में नई बसों के लिए 25 से ज्यादा नए मार्ग बनाए जाएंगे।
ये रहेगा नई बसों का मार्ग
नई बसों का मार्ग सांवेर से चंद्रावतीगंज, कांकरिया बोर्डिया से सांवेर एवं पालिया से चंद्रावतीगंज, क्षिप्रा से रेलवे स्टेशन इंदौर, क्षिप्रा से सांवेर, खुड़ैल से बस स्टैंड इंदौर, नवलखा बस स्टैंड से शिवनी गांव, रेलवे स्टेशन इंदौर से पेड़मी गांव, देवगुराड़िया से डबल चौकी देवास के साथ ही बसांदा अजनोद, कछलिया आदि क्षेत्रों में बस संचालित होगी।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में विभिन्न मार्गों पर 40 सिटी बसें चलाई जा रही हैं
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई बसों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ई-बसों के चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन और बस स्टॉप भी बनाए जाए। बैठक में बताया गया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में विभिन्न मार्गों पर 40 सिटी बसें चलाई जा रही है, जिसमें इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मांगलिया, सेमलिया चाउ, कंपेल, पिवड़ा व कनाड़िया आदि क्षेत्रों से इंदौर के लिए सिटी बसें चलाई जा रही हैं। समीक्षा बैठक में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लि. के कार्यकारी निदेशक अर्थ जैन एवं सहायक सचिव सिटी बस ऑपरेटर संदीप त्रिवेदी सहित संबंधित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
#इदर #म #अगसत #स #सवर #वधनसभ #कषतर #म #नए #मरग #पर #चलग #सट #बस #रहवसय #क #मलग #सवध



Post Comment