×
इंदौर मेट्रो के एक स्टेशन का नाम होगा ‘सिंदूर’, बाकी वीरांगनाओं के नाम से जाने जाएंगे

इंदौर मेट्रो के एक स्टेशन का नाम होगा ‘सिंदूर’, बाकी वीरांगनाओं के नाम से जाने जाएंगे

Sindoor Indore Metro Station: इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन 31 मई को होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे। इस अवसर पर शहर की महिलाएं मेट्रो में सफर करेंगी। मेट्रो के पांच स्टेशनों के नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखे गए हैं, जिनमें एक स्टेशन का नाम ‘सिंदूर’ होगा। अन्य स्टेशनों के नाम देवी अहिल्या, दुर्गावती, अवंतिका बाई और झलकारीबाई होंगे।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 29 May 2025 07:41:28 AM (IST)

Updated Date: Thu, 29 May 2025 07:46:44 AM (IST)

इंदौर में मेट्रो स्टेशन का शानदार नजारा।

HighLights

  1. एक का नाम सिंदूर और बाकी का नाम वीरांगनाओं के नाम पर होगा।
  2. देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर शुरू होगी इंदौर शहर में मेट्रो रेल।
  3. सबसे पहले इंदौर शहर की महिलाएं ही मेट्रो रेल में सफर करेंगीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore News)। मध्य प्रदेश की पहली इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन 31 मई को किया जाएगा। इस दिन भोपाल में आयोजित हो रहे महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल होने पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो के कमर्शियल रन की शुरुआत वर्चुअल रूप से करेंगे।

देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर शुरू होने वाले मेट्रो में सर्वप्रथम सफर शहर की महिलाएं ही करेंगी। इसमें महिला सफाईकर्मियों के अलावा सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर टीसीएस, इंफोसिस जैसे संस्थानों में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी शामिल होंगी।

पांच स्टेशनों का नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखने का निर्णय

naidunia_image

इसके अलावा सुपर प्रायोरिटी कारिडोर के 5.9 किलोमीटर पर बने पांच मेट्रो स्टेशन के नाम वीरांगनाओं के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। इनमें एक स्टेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर की वजह से सिंदूर होगा।

वहीं, अन्य स्टेशन देवी अहिल्या, दुर्गावती, अवंतिका बाई, झलकारीबाई के नाम पर होंगे। प्रदेश के नगरीय आवास व विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को मेट्रो डिपो व स्टेशन के निरीक्षण के दौरान इसकी घोषणा की।

स्टेशन परिसर में मूर्तियां भी लगाई जाएंगी

naidunia_image

विजयवर्गीय ने कहा कि गांधी नगर स्टेशन पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा भी लगेगी। शेष चार स्टेशनों पर फिलहाल वीरांगनाओं के फोटो लगाए जाएंगे और बाद में स्टेशन परिसर में मूर्तियां भी लगाई जाएंगी।

naidunia_image

उन्होंने कहा कि कोशिश है कि इंदौर में 60 से 70 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो बने और सिंहस्थ के पहले इंदौर से उज्जैन का सफर भी मेट्रो से संभव हो पाए। मेट्रो विकसित भारत 2047 की ओर पहला कदम है, हम चाहेंगे कि 2047 तक शहर में फ्लाइंग टैक्सी चले।

Source link
#इदर #मटर #क #एक #सटशन #क #नम #हग #सदर #बक #वरगनओ #क #नम #स #जन #जएग

Post Comment