सुपर कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से पर मेट्रो के संचालन के दौरान यात्रियों को पर्ची वाले टिकट दिए जा रहे थे। …और पढ़ें
HighLights
- सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो के रूट पर बने सभी 16 स्टेशन पर सिस्टम तैयार
- विजयनगर थाने के पास मेट्रो का प्रवेश गेट तैयार, दो प्रवेश मार्ग से मिलेगी सुविधा
- डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी का मेट्रो के साथ होगा अनुबंध
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को क्यूआर कोड वाला टिकट मिलेगा और आटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम वाले फ्लैप बेरियर पर स्कैन करने पर ही प्रवेश मिलेगा। सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो के रूट पर बने सभी 16 स्टेशन पर यह सिस्टम तैयार हो गया है।
सीएमआरएस की जूनियर टीम ने इसका निरीक्षण भी कर लिया है। ऐसे में आगामी दिनों में मेट्रो का इस हिस्से पर संचालन शुरू होने पर यात्रियों को यह सुविधा मिल सकेगी। वहीं जुलाई तक यात्रियों को मेट्रो में सफर के लिए स्मार्ट कार्ड भी मिल सकेगा। इसे रिचार्ज कर लोग मेट्रो में सफर का किराया दे सकेंगे।
गौरतलब है कि सुपर कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से पर मेट्रो के संचालन के दौरान यात्रियों को पर्ची वाले टिकट दिए जा रहे थे। पूर्व में तुर्किये की कंपनी द्वारा इस सिस्टम को लगाने के कारण ऑटोमैटिक फेयर सिस्टम शुरू नहीं हो पाया था। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशन पर इस सिस्टम को लगाकर शुरुआत की जाएगी।
विजयनगर थाने के पास मेट्रो का प्रवेश गेट तैयार
विजयनगर मेट्रो स्टेशन पहुंच के लिए थाने के पास बना प्रवेश गेट अब तैयार हो गया है। शुक्रवार को सीएमआरएस की जूनियर टीम ने इसका भी निरीक्षण किया। ऐसे में इस हिस्से में मेट्रो का संचालन शुरू होने पर विजय नगर चौराहे पर यात्रियों को दो प्रवेश मार्ग से स्टेशन पर पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी।
डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी का मेट्रो का साथ होगा अनुबंध
लवकुश चौराहे पर आईडीए द्वारा निर्धारित एजेंसी डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है। यह फ्लाईओवर मेट्रो के ऊपर से गुजर रहा है। ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण एजेंसी का अब मेट्रो प्रबंधन के साथ एमओयू होगा।
ऐसे में जब मेट्रो का संचालन लवकुश चौराहे पर शुरू हो जाएगा तो डबल डेकर फ्लाईओवर पर गर्डर लांच करने के लिए निर्माण एजेंसी को मेट्रो प्रबंधन से ब्लाक लेना होगा। फ्लाईओवर गर्डर के कार्य के दौरान लवकुश चौराहे से मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। गौरतलब है कि फ्लाईओवर पर गर्डर लांच करने में अभी डेढ़ दो माह का समय लगेगा।
#इदर #मटर #म #सफर #करन #वल #क #अब #मलग #कय #आर #कड #वल #टकट



Post Comment