×
इंदौर सराफा बाजार: 6 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर, बाजार का आगे यह है अनुमान

इंदौर सराफा बाजार: 6 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर, बाजार का आगे यह है अनुमान

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून के सक्रिय होने से दलहन-तिलहन की बोवनी का कार्य गति से चल रहा है। इधर, शादियों के मुहूर्त भी लगभग समाप्त हो गए हैं। इससे सराफा बाजार में सोने और चांदी के गहनों में छुटपुट पूछताछ है।

कुल मिलाकर कारोबार सुस्त है जिसके चलते सोमवार को दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमतों में स्थिरता रही। इंदौर में सोना केडबरी शनिवार के बंद भाव 144800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 234000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहा।

वहीं विदेशों में भी कारोबार सुस्त रहने से कीमतों में कुछ दबाव देखने को मिला है। कामेक्स पर सोना वायदा 4153 डालर प्रति औंस और चांदी 62.12 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

ज्वेलर्स का कहना है कि पिछले दिनों यूएस लेबर मार्केट के उम्मीद से कमजोर डेटा से सपोर्ट मिला, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ही ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें कम हो गईं।

जून में यूएस नान-फार्म पेरोल में सिर्फ़ 57,000 की बढ़ोतरी हुई, जो बाजार की 110,000 की उम्मीद से काफी कम थी और पिछले चार महीनों में सबसे कम मासिक जाब ग्रोथ थी।

हालांकि बेरोजगारी दर 4.3 फीसद से घटकर 4.2 फीसद हो गई। रोजगार रिपोर्ट के बाद सितंबर में फेड द्वारा दरें बढ़ाने की संभावना घटकर लगभग 50 फीसद रह गई, जबकि यूएस डालर में अप्रैल के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई, जिससे बुलियन की कीमतों को और सपोर्ट मिला।

फंडामेंटल तौर पर, सेंट्रल बैंक की मांग सपोर्टिव बनी रही। मई के दौरान ग्लोबल सेंट्रल बैंकों ने अपने गोल्ड रिजर्व में कुल 41 मीट्रिक टन सोना जोड़ा। फिजिकल मार्केट में भारत में मांग कम हुई क्योंकि घरेलू कीमतें ऊंची होने से नई खरीदारी कम हुई, जबकि चीन में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुकाबले कम डिस्काउंट की वजह से खरीदारी में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4153 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4202 डालर और नीचे में 4136 डालर प्रति औंस और चांदी 62.12 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 63.25 डालर और नीचे में 61.54 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 144800, सोना आरटीजीएस में 144800 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 132700 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। शनिवार को सोना 144800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 234000, आरटीजीएस 232500, चांदी टंच 235000 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। शनिवार को चांदी 234000 रु. पर बंद हुई थी।

#इदर #सरफ #बजर #जलई #क #सन #और #चद #क #कमत #सथर #बजर #क #आग #यह #ह #अनमन

Post Comment