×
इंदौर से गाजीपुर तक बुर्के में रही सोनम, 90 दिन में चार्जशीट पेश करेगी मेघालय पुलिस | Sonam was in burqa from Indore to Ghazipur Meghalaya police will file charge sheet in 90 days

इंदौर से गाजीपुर तक बुर्के में रही सोनम, 90 दिन में चार्जशीट पेश करेगी मेघालय पुलिस | Sonam was in burqa from Indore to Ghazipur Meghalaya police will file charge sheet in 90 days

फिलहाल दो दिन के रिमांड पर सोनम और राज

इधर, गुरुवार 19 जून को शिलांग पुलिस ने सभी पांच आरोपियों सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को शिलांग कोर्ट में पेश किया। पेशी से पहले सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोर्ट ने राज-सोनम का दो दिन के लिए पुलिस रिमांड दिया है, वहीं तीन आरोपियों आनंद, विकास व विशाल को जेल भेज दिया गया है।

चार्जशीट जल्द दाखिल होगी

एसपी विवेक सियेम ने कहा कि मामले में 90 दिनों के भीतर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी, लेकिन कोशिश रहेगी कि इससे पहले चार्जशीट तैयार कर दी जाए।  जांच एजेंसियां अब केस के हर पहलू को गहराई से खंगाल रही हैं। सोनम की हत्या से जुड़े रहस्य और सबूतों को जोड़ने में एसआइटी जुटी हुई है। आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं।

8 जून को किराए के फ्लैट में गई थी सोनम

जांच में सोनम को गाजीपुर तक ले जाने वाले टैक्सी ड्राइवर की पहचान प्रमोद साहा उर्फ पीयूष के रूप में हुई है। बलिया से एक अन्य टैक्सी से सोनम को भेजने की योजना थी, लेकिन कागजात न होने के चलते वह ड्राइवर पीछे हट गया। इसके बाद प्रमोद को बुलाया गया, जिसने सोनम को गाजीपुर पहुंचाया। शिलांग एसपी के अनुसार, सोनम 25-26 मई को इंदौर पहुंची थी और 8 जून तड़के 4.10 बजे तक किराए के फ्लैट में ही रही थी।

काला बैग कहां है, तलाश जारी

सोनम को इंदौर लाने के दौरान साथ रहे काले रंग के बैग की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो रही है। मेघालय पुलिस और एमपी क्राइम ब्रांच की टीमें इस बात का पता लगा रही हैं कि उस बैग का क्या हुआ और सामान किसके पास गया।

गोविंद व स्टाफ से घंटों पूछताछ

तीन दिन से शिलांग पुलिस टीम इंदौर में है और लगातार कड़ियां जोड़ रही है। गुरुवार को डीएसपी सिमसैंग संगमा के नेतृत्व में टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच दफ्तर में सोनम के भाई गोविंद और उसके स्टाफ से पूछताछ की। गोविंद दो युवतियों और कुछ कर्मचारियों को साथ लेकर पहुंचा था। पुलिस ने गोविंद को कुछ देर बाद छोड़ दिया, लेकिन अन्य लोगों से घंटों पूछताछ की।

सोनम-राज को लेकर इंदौर आएगी टीम

बताते हैं, पुलिस रिमांड के दौरान सोनम ने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है। पूछताछ के दौरान वह कई बार भावुक होकर रो पड़ी और अपना मोबाइल न मिलने की शिकायत भी की। पुलिस ने सभी आरोपियों का आमना-सामना कराया और तकनीकी साक्ष्यों की पुष्टि की। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सोनम और आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इस वजह से पुलिस शिलांग से इंदौर तक पहुंची है। वहीं, संभावना है कि शिलांग पुलिस अब सोनम और राज सहित आरोपियों को इंदौर लेकर आ सकती है।

सोनम ले आई फोन, फ्लैट से नहीं मिला

मामले में एसपी पूर्वी खासी हिल्स विवेक सियेम ने बताया कि हमने अभी तक फोन बरामद नहीं किया है। उसके पास तीन फोन थे। दो नष्ट हो गए और फेंक दिए गए। हमारी टीम तीसरे फोन की तलाश कर रही है। हमारा मानना है कि आभूषणों के साथ सोनम ने वहां से फोन लिया था, जो फ्लैट में नहीं मिला। संभवत: किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया है। इसलिए दो दिनों का रिमांड मांगा।

साजिश बहुस्तरीय, हथियार जांच में

एसपी ने कहा कि हत्या का षड्यंत्र एक दिन में नहीं रचा, बल्कि कई चरणों में साजिश रची गई। हम हर स्टेज की जांच कर रहे हैं। भले मामला लव ट्रायंगल जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन हम यह भी जांच रहे हैं कि कहीं इसके पीछे कोई और कारण तो नहीं। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है, जो जंग लगा है। इसे सेंट्रल फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है ताकि उस पर कोई अहम सुराग मिल सके।

ये भी पढ़ें: International Yoga Day कल, एमपी में रूस की अनास्तिया और गिरफानोवा कराएंगी योग ये भी पढ़ें: 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत, राज्य सूचना आयोग का नया आदेश जारी

Source link
#इदर #स #गजपर #तक #बरक #म #रह #सनम #दन #म #चरजशट #पश #करग #मघलय #पलस #Sonam #burqa #Indore #Ghazipur #Meghalaya #police #file #charge #sheet #days

Post Comment