इंदौर से ग्रीन बांड का फॉर्मूला सीखकर रायपुर जुटाएगा 100 करोड़ रुपये

इंदौर से ग्रीन बांड का फॉर्मूला सीखकर रायपुर जुटाएगा 100 करोड़ रुपये

इंदौर नगर निगम के ग्रीन बांड मॉडल की सफलता के बाद अब रायपुर नगर निगम भी उसी तर्ज पर 100 करोड़ रुपये का बांड जारी करने जा रहा है।

Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 01:55:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 02:00:57 PM (IST)

इंदौर नगर निगम की फाइल फोटो।

HighLights

1. इंदौर निगम के अधिकारियों ने तकनीकी और प्रशासनिक मार्गदर्शन दिया है
2. रायपुर का बांड जुलाई के आखिरी सप्ताह से अगस्त के पहले सप्ताह के बीच आएगा
3. जुटाई गई राशि से रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेंगे

कुलदीप भावसार, नईदुनिया, इंदौर। देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल माडल पेश करने वाले इंदौर नगर निगम के नक्शे कदम पर अब रायपुर नगर निगम भी चल पड़ा है। इंदौर की कार्यप्रणाली और अनुभव के आधार पर रायपुर नगर निगम करीब 100 करोड़ रुपये का बांड जारी करने जा रहा है।

बांड जारी करने की पूरी प्रक्रिया में इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रशासनिक मार्गदर्शन दिया है। यह बांड जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त के पहले सप्ताह के बीच जारी हो जाएगा।

उम्मीद जताई जा रही है कि इंदौर के ग्रीन बांड की तर्ज पर रायपुर के बांड को भी निवेशकों का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। ग्रीन बांड से मिलने वाली राशि का उपयोग रायपुर नगर निगम शहर में इलेक्ट्रानिक मार्केट और कमर्शियल कांप्लेक्स विकसित किए जाएंगे।

एए रेटिंग मिली है रायपुर के बांड को

रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए जारी किए जाने वाले बांड को एए रेटिंग मिली है, जबकि इंदौर नगर निगम द्वारा जारी बांड को एए प्लस रेटिंग मिली थी। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि एए रेटिंग को सामान्यत: अच्छा माना जाता है। रायपुर नगर निगम ने बांड से जुटाई जाने वाली राशि से किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।

शहर के विकास में हिस्सेदारी निभा रहे नागरिक

बांड के माध्यम से शहर के विकास के लिए राशि जुटाने के इंदौर नगर निगम के माडल ने नगरीय निकायों के लिए वैकल्पिक वित्तीय संसाधन विकसित करने का नया रास्ता खोल दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ और नगरीय निकाय भी हैं, जो इसी तर्ज पर बांड लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके माध्यम से आम नागरिक अपने शहर के विकास में हिस्सेदारी निभा रहे हैं।

यह है इंदौर का बांड मॉडल

• जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए इंदौर नगर निगम ने 10 फरवरी 2023 को ग्रीन बांड जारी किया था।
• सिर्फ तीन दिन में ही यह छह गुना अधिक सब्सक्राइब हो गया था।
• ग्रीन बांड के माध्यम से नगर निगम ने 244 करोड़ रुपये जुटाए थे।
• इस राशि से स्थापित किए गए सोलर प्लांट से निगम को प्रतिमाह करीब पांच करोड़ रुपये की बचत हो रही है।
• इंदौर नगर निगम ग्रीन बांड होल्डर्स को 8.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है
• ग्रीन बांड के लगभग 18 हजार बांड होल्डर हैं।

कई निकाय भी ले रहे हैं सलाह

इंदौर एक दौर है। सिर्फ रायपुर ही नहीं, कई अन्य नगरीय निकाय भी इंदौर के बांड माडल को अपनाने जा रहे हैं। ये निकाय भी विकास कार्यों के लिए जनता से राशि जुटाना चाहते हैं। इंदौर ग्रीन बांड के बाद अब जल्द ही ब्लू बांड भी जारी हो जाएगा। -पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर

सितंबर के अंत तक जारी हो जाएगा ब्लू बांड

नर्मदा के चौथे चरण के लिए एक हजार करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा लाया जाने वाला ब्लू बांड सितंबर के अंत तक जारी हो जाएगा। सीए संतोष मुछाल ने बताया कि निगम ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। दस्तावेज भी तैयार कर लिए गए हैं। लगभग सभी अनुमतियां मिल गई हैं।

यह भी पढ़ें : अगले दो दिन इंदौर शहर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

#इदर #स #गरन #बड #क #फरमल #सखकर #रयपर #जटएग #करड #रपय

Previous post

Some of the nation’s rich are letting AI teach their kids

Most Americans don’t trust AI. It’s proven that it doesn’t know what safe toppings for pizza are. People don’t even want to listen to AI music. But none of that matters for some of America’s wealthy, who are turning to AI to teach their kids instead of traditional schools.

Companies like Forge Prep and Alpha School are charging families tens of thousands of dollars to turn their kids into beta testers for AI tutors and “interactive project-based workshops.” Unsurprisingly, Silicon Valley have been major adopters of this new model. Shaun Johnson, a San Francisco-based venture capitalist, told The Wall Street Journal that he plans to send his son to a $75,000 year Alpha Kindergarten. He said, “We recognize that education is likely broken the way it is and there’s going to be entrepreneurs that try to fix it… You want someone to be able to think on their feet and navigate the world, not necessarily a recitation of facts in a particular discipline.”

Ignoring Johnson’s fundamental lack of understanding about modern pedagogy, it’s unclear how notoriously sycophantic AI will train children to “think on their feet and navigate the world.” It’s also concerning that Alpha School cofounder MacKenzie Price has said she plans to keep “hot-button social issues” out of the classroom. Which, in the current political climate, could cover women’s rights, America’s history of slavery, and our immigrant past. That might not seem like a major issue when you’re talking about kindergarten, but in some locations, Alpha School goes through high school.

Companies like Forge also don’t share performance metrics, so there’s no evidence that these AI-guided private schools are improving educational outcomes.

#nations #rich #letting #teach #kidsAI,News,Policy

Next post

The Soup Of The Day Is “EGONRS” — How Many Words Can You Find In This Unique Combo?

Post Comment