×
इंदौर से जोधपुर और अहमदाबाद की शुरू होगी फ्लाइट, तो जबलपुर का टूट जाएगा संपर्क, उड़ानों का नया शेड्यूल जारी

इंदौर से जोधपुर और अहमदाबाद की शुरू होगी फ्लाइट, तो जबलपुर का टूट जाएगा संपर्क, उड़ानों का नया शेड्यूल जारी

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर आगामी विंटर सीजन से जोधपुर के साथ ही अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान शुरू होगी। वहीं जबलपुर उड़ान का संपर्…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 07:50:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 07:50:27 PM (IST)

इंदौर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू।

HighLights

  1. इंदौर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू
  2. सप्ताह में 4 दिन जोधपुर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट
  3. सुबह, दोपहर और रात तीनों समय उपलब्ध होगी सेवा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर आगामी विंटर सीजन से जोधपुर के साथ ही अहमदाबाद के लिए तीसरी सीधी उड़ान शुरू होगी। वहीं जबलपुर उड़ान का संपर्क टूट जाएगा। मुंबई के लिए एयर इंडिया भी अपनी तीसरी उड़ान शुरू करेगा, वहीं इंडिगो की एक उड़ान कम होगी। यह बदलाव 25 अक्टूबर से लागू होगा। इसके साथ ही जोधपुर जैसे शहर सीधी हवाई सेवा से जुड़ेंगे तो जबलपुर जैसे शहरों से संपर्क टूट जाएगा।

इंडिगो की जोधपुर उड़ान का समय और विवरण

इंडिगो विमान कंपनी एक बार फिर राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह उड़ान यात्रियों को महज डेढ़ घंटे में जोधपुर पहुंचाएगी। सीधी उड़ान की सुविधा सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही मिलेगी। जोधपुर के लिए संचालित उड़ान को बीते वर्ष अगस्त से बंद कर दिया गया था। इसके बाद से ही विमान कंपनी इस उड़ान को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही थी।

अब 25 अक्टूबर से 6ई 7675 उड़ान इंदौर से सुबह 11.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 6ई 7676 उड़ान जोधपुर से सुबह 9 बजे रवाना होगी और सुबह 10.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।

विंटर सीजन में जोधपुर-जैसलमेर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले बंद हुई इस उड़ान को फिर से शुरू करने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस उड़ान से यात्री घंटों में जोधपुर पहुंच सकते हैं। विंटर सीजन में जोधपुर और जैसलमेर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है।

सुबह, शाम और रात को मिलेगी उड़ान

इंदौर से अहमदाबाद के लिए तीसरी उड़ान शुरू हो रही है। यह उड़ान सुबह 11.05 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर दोपहर 12.05 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में इंदौर से शाम 5 बजे उड़ान रवाना होकर शाम 6.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में दीवाली पर मिठाई-मावे की होगी जांच, मिलावट मिली तो बंद होगा कारोबार, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

यानी इंदौर आने के बाद विमान अन्य शहर के लिए रवाना होगा। वहीं वापसी पांच घंटा बाद होगी। तीसरी उड़ान शुरू होने के साथ ही अहमदाबाद के लिए सुबह, दोपहर और रात को उड़ान की सुविधा उपलब्ध होगी।

एक साथ बंद की थी कई उड़ान

इंडिगो विमान कंपनी ने बीते वर्ष भारत पाकिस्तान संघर्ष के दौरान राजस्थान के जोधपुर के लिए उड़ान बंद कर दी थी। इसके बाद दोबारा कुछ दिन उड़ान संचालित हुई, लेकिन बाद में इस उड़ान को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जोधपुर के साथ ही उदयपुर, नासिक, भुवनेश्वर और जम्मू की उड़ानें भी बंद की गई थीं।

#इदर #स #जधपर #और #अहमदबद #क #शर #हग #फलइट #त #जबलपर #क #टट #जएग #सपरक #उडन #क #नय #शडयल #जर

Post Comment