×

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग, नेतन्याहू ने हमले को नाम दिया Operation Rising Lion… अमेरिका को भी कीमत चुकाने की धमकी

Israel Iran Conflict: इजरायल ने अमेरिका की मदद के बगैर यह हमला किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanayhu) ने अंग्रेजी में जारी अपने संदेश में कहा कि ईरान पर हमला किया गया, क्योंकि वह इजरायल के अस्तित्व के लिए खतरा बन गया था। यह हमला जितने दिन जारी रह सकता है, जारी रहेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 07:43:55 AM (IST)

Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 09:29:10 AM (IST)

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग, नेतन्याहू ने हमले को नाम दिया Operation Rising Lion… अमेरिका को भी कीमत चुकाने की धमकी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हमले से पहले इजरायल ने अमेरिका को दी जानकारी
  2. ईरान ने भी किया पलटवार, इजरायल पर दागी मिसाइलें
  3. ईरान में इमरजेंसी घोषित, मंडराया विश्व युद्ध का खतरा

एजेंसी, तेहरान (Israel Iran Conflict)। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग छिड़ गई है। इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल मीडिया के मुताबिक, हमले में ईरानी सेना प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी के साथ ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हो गई। ईरानी सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है।

हमले के बाद पूरे ईरान में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। साथ ही ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल में हमले किए हैं। तेहरान सहित ईरान के कई प्रमुख शहरों से धमाकों की खबर है।

इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के 2 सैन्य और 6 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanayhu) ने ईरान के परमाणु हथियारों को अपने देश के लिए खतरा बताया

Israel Iran Conflict: इजरायल ने नाम दिया Operation Rising Lion

बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने इसे ऑपरेशन राइजिंग लॉयन नाम दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, दशकों से ईरान के नेता खुलेआम इजरायल के विनाश करने की बातें करते रहे हैं। इसी दिशा में ईरान का परमाणु हथियार कार्यक्रम चला।

बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक, हाल के सालों में ईरान ने नौ परमाणु बमों के लिए पर्याप्त उच्च संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन किया है। ईरान ने हाल ही में इस यूरेनियम को हथियार बनाने के लिए काम शुरू किया है।

यदि इसे रोका नहीं गया, तो ईरान बहुत कम समय में परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। यह इजरायल के अस्तित्व के लिए एक स्पष्ट और मौजूदा खतरा है।

ईरान का कहना है कि इजरायल और अमेरिका को इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेखरची ने सरकारी टीवी से बातचीत में यह धमकी दी।

Source link
#इजरयल #और #ईरन #क #बच #छड #जग #नतनयह #न #हमल #क #नम #दय #Operation #Rising #Lion #अमरक #क #भ #कमत #चकन #क #धमक

Post Comment