×
ईशान किशन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I में एक साल में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय

ईशान किशन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I में एक साल में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 249 रनों का स्कोर बनाने के बावजूद रांची के मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में साल 2026 में टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन का बल्ले से एकबार फिर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने रांची टी20 मैच में 22 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की पारी खेली। इस दौरान ईशान किशन ने एक ऐसा कारनामा किया जो अब तक टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी करने में कामयाब हो सके थे, जिसमें अब वह लिस्ट में तीसरे भारतीय खिलाड़ी के तौर पर इसका हिस्सा बने हैं।

ईशान T20I में एक साल में 50 प्लस छक्के लगाने वाले बने तीसरे भारतीय

टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 में ईशान किशन का बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें वह अभी मौजूदा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहली पोजीशन पर भी काबिज हैं। ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी 43 रनों की पारी के दौरान कुल 2 छक्के भी लगाए जिसके साथ ही वह एक साल में 50 या उससे अधिक सिक्स लगाने वाले अब सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान से पहले यह कारनामा एक बार पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया तो वहीं अभिषेक शर्मा 2 बार इस कारनामे को अंजाम देने में कामयाब रहे हैं। एक साल में टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम पर है जिन्होंने साल 2022 में कुल 68 छक्के लगाए थे।

एक साल में T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • सूर्यकुमार यादव – 68 छक्के (साल 2022)
  • अभिषेक शर्मा – 63 छक्के (साल 2026)
  • अभिषेक शर्मा – 54 छक्के (साल 2025)
  • ईशान किशन – 51 छक्के (साल 2026)
  • सूर्यकुमार यादव – 43 छक्के (साल 2023)

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने से ईशान 80 रन दूर

भारतीय टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम पर है, जिसको ईशान किशन तोड़ने के अब काफी करीब पहुंच चुके हैं। सूर्या ने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे तो वहीं ईशान किशन साल 2026 में अब तक 1085 रन बना चुके हैं और ऐसे में उनको यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब सिर्फ 80 रनों की और दरकार है।

ये भी पढ़ें

मयंक यादव ने फेंकी ऐसी तूफानी गेंद, हेटमायर को हवा लगने से पहले ही बिखर गईं थी उनकी गिल्लियां; देखें VIDEO

श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

Latest Cricket News


#ईशन #कशन #न #हसल #क #बड #उपलबध #T20I #म #एक #सल #म #स #अधक #छकक #लगन #वल #बन #सरफ #तसर #भरतय

Post Comment