×
उज्जैन आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत:  संघ की बैठक और युवा धर्म संसद’ में युवाओं से संवाद करेंगे – Ujjain News

उज्जैन आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत: संघ की बैठक और युवा धर्म संसद’ में युवाओं से संवाद करेंगे – Ujjain News


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 सितम्बर को दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन आ रहे हैं। अपने इस संक्षिप्त दौरे के दौरान संघ प्रमुख यहाँ विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संघ प्रमुख के इस दौरे की शुरुआत 17 सितम्बर (गुरुवार) को होगी। वे कोयला फाटक स्थित मनोरमा महाकाल गार्डन में आयोजित संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रमुख पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी और संघ प्रमुख का मुख्य उद्बोधन भी होगा। इसके बाद, अगले दिन 18 सितम्बर (शुक्रवार) को वे देवास रोड स्थित गीता भवन प्रात: 11:00 बजे सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं को संबोधित करेंगे। चर्चा है कि इन कार्यक्रमों के बाद संघ प्रमुख सरदारपुरा स्थित संघ कार्यालय ‘आराधना भवन’ भी जा सकते हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण
संघ प्रमुख के हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए सोमवार को आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारकों ने मनोरमा महाकाल गार्डन पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थलों और सुरक्षा के लिहाज से तय किए गए रूट (मार्गों) का मुआयना किया। मोहनजी भागवत इस सप्ताह मालवा प्रांत में आ रहे है। पूजनीय सरसंघचालक 17 सितम्बर को दोपहर उज्जैन पहुँचेंगे, इसी दिन सायम् आप महाकाल परिसर, अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

#उजजन #आएग #RSS #परमख #महन #भगवत #सघ #क #बठक #और #यव #धरम #ससद #म #यवओ #स #सवद #करग #Ujjain #News

Previous post

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ किया बड़ा कारनामा, बने दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

Next post

पाकिस्तान के 11 WTC पॉइंट्स कटे:स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना, खिलाड़ियों की 50% मैच फीस भी कटी

Post Comment