रीवा में आयोजित 54वीं स्टेट ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप में उज्जैन के युवा तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 30 मई से 2 जून तक चली इस प्रतियोगिता में उज्जैन के 6 तैराकों ने 19 पदक जीते, जिसमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ ही शिवोहम तिवारी का चयन आगामी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हो गया है। प्रतियोगिता में ऋषि नगर निवासी शिवोहम ने 6 पदक अपने नाम किए। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते, जबकि अन्य स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और उज्जैन का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिलाया है। उज्जैन की तैराक जुनीना हुसैन ने भी पांच पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 800 मीटर फ्री स्टाइल और 1500 मीटर फ्री स्टाइल जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में रजत पदक जीते। इसके अतिरिक्त, आध्या राय ने बैकस्ट्रोक स्पर्धा में पदक हासिल किए और समर्थ गेहलोत ने भी कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया। अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर उज्जैन की झोली भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिवोहम के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन को उज्जैन की तैराकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनके पिता ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिवांश पूरे वर्ष अनुशासित तरीके से अभ्यास करते हैं। शिवोहम ने बताया कि लगातार रेस होने के कारण उन्हें काफी थकान महसूस हो रही थी, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए हर स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास किया। वर्तमान में शिवांश कक्षा 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश ले चुके हैं और पढ़ाई तथा खेल के बीच संतुलन बनाते हुए अपने अगले लक्ष्य की तैयारी में जुटे हैं।
#उजजन #क #शवहम #तवर #क #नशनल #तरक #क #लए #चयन #रव #चपयनशप #म #तरक #न #जत #पदक #शवहम #न #पदक #हसल #कए #Ujjain #News



Post Comment