वारदात के बाद नीलगंगा चौराहे और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
HighLights
- यहां पासी परिवार के लोगों ने गोरकर परिवार पर हमला बोल दिया।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की संख्या दो दर्जन से अधिक थी।
- दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। नीलगंगा चौराहे पर शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर गोलियां चलीं। इस दौरान लोकेश नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोरकर और पासी परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। शनिवार रात पुराने विवाद को लेकर पासी परिवार के लोगों ने गोरकर परिवार पर हमला बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की संख्या दो दर्जन से अधिक थी। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पिस्टल से फायरिंग की
आपसी हमले के दौरान कुछ लोगों ने पिस्टल से फायरिंग भी की। इसी दौरान लोकेश को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में उसके पिता दिलीप राव, जय तथा दो अन्य के भी घायल होने की सूचना है।
वारदात के बाद नीलगंगा चौराहे और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हमले और फायरिंग में शामिल आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
पुराना विवाद बना संघर्ष की वजह
कुछ माह पूर्व भी गोरकर और पासी परिवारों के बीच महिला संबंधी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उस मामले में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब पुराने विवाद और शनिवार रात हुई फायरिंग की घटना के बीच संबंधों की जांच कर रही है।
#उजजन #म #नलगग #चरह #पर #दर #रत #परन #रजश #म #चल #गलय #यवक #क #मत #चर #घयल



Post Comment