×
उमरिया में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:  तीन युवक गंभीर, करकेली मार्ग पर हादसा; घुलघुली की ओर जा रहे थे – Umaria News

उमरिया में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत: तीन युवक गंभीर, करकेली मार्ग पर हादसा; घुलघुली की ओर जा रहे थे – Umaria News


उमरिया के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा जरहा चौराहा के आगे कौड़िया पुल के पास हुआ। हादसे में दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घुलघुली की ओर जा रहे थे तीन युवक जानकारी के अनुसार, अमृतलाल बैगा (25), कैलाश बैगा (24) और सागर (30) पल्सर बाइक क्रमांक MP 54 ZB 3918 से उमरिया से घुलघुली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक (MP54M1263) से मंगल कोल अपने नाती शंकर कोल के साथ घुलघुली की ओर से अपने गांव भुंन्डी जा रहे थे। कौड़िया पुल के पास हुई टक्कर जरहा चौराहा के आगे कौड़िया पुल के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर में पल्सर बाइक सवार अमृतलाल और कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। सागर गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे 112 की मदद से उमरिया अस्पताल ले जाया गया। मंगल और शंकर भी घायल दूसरी बाइक पर सवार मंगल कोल और शंकर कोल भी घायल हुए हैं। दोनों को निजी वाहन से इलाज के लिए उमरिया ले जाया गया। पुलिस जांच में जुटी हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

#उमरय #म #बइक #क #भडत #द #यवक #क #मत #तन #यवक #गभर #करकल #मरग #पर #हदस #घलघल #क #ओर #ज #रह #थ #Umaria #News

Previous post

Punjab Kings: एक साथ दो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने छोड़ा पंजाब किंग्स का साथ, IPL 2027 से पहले बढ़ाई टेंशन

Next post

अंडर-19 एशिया कप में भारत Vs पाकिस्तान 8 नवंबर को:8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट, ओमान में सभी 15 मैच खेले जाएंगे

Post Comment