×
एक बार फिर शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन, पत्नी सोफी साइन के साथ कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

एक बार फिर शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन, पत्नी सोफी साइन के साथ कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। फरवरी में चुपचाप शादी करने के बाद अब उन्होंने अपनी पत्नी सोफी साइन के साथ आधिकारिक तौर पर मैरिज रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया है। गुरुग्राम में बेहद सादगी भरे अंदाज में पहुंचे धवन ने आम नागरिक की तरह लाइन में लगकर सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन 6 मई को गुरुग्राम के मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी सोफी साइन के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान दोनों ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में जरूरी दस्तावेजों पर साइन किए। रजिस्ट्रार ऑफिस में धवन डार्क ब्लू टी-शर्ट में नजर आए, जबकि सोफी साइन ने हल्के आसमानी रंग का टॉप पहना हुआ था। इस दौरान एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला, जब किसी ने मजाक में कहा कि पंडित जी की फोटो आ रही है या नहीं।

जानकारी के मुताबिक, शिखर धवन ने बिना किसी शोर-शराबे के विकास सदन पहुंचकर करीब 25 मिनट में सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं और चुपचाप वहां से लौट गए। इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह की विशेष व्यवस्था नहीं ली और आम लोगों की तरह ही लाइन में लगकर प्रक्रिया का पालन किया।

फरवरी में हुआ था शादी समारोह

गौरतलब है कि शिखर धवन और सोफी साइन ने 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में एक निजी समारोह में शादी की थी। इस समारोह में केवल करीबी परिवार और दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी और करीब एक साल तक डेटिंग के बाद उन्होंने 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया।

सोफी साइन वर्तमान में शिखर धवन फाउंडेशन का काम संभाल रही हैं। दोनों ने इसी साल 12 जनवरी को सगाई की थी। उनकी शादी और प्री-वेडिंग फंक्शंस में भारतीय और आयरिश परंपराओं का खूबसूरत संगम भी देखने को मिला था। शिखर धवन के इस नए जीवन की शुरुआत को लेकर फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

(गुरुग्राम से गौहित कौशिक की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें:

VIDEO: कमबैक करने के बाद भी नहीं सुधरे शशांक, क्लासेन का टपकाया लड्डू कैच, पोटिंग ने जमकर लिए मजे

PBKS vs SRH मैच से पहले आई बुरी खबर, पंजाब किंग्स के पूर्व क्रिकेटर का 37 साल की उम्र में निधन

Latest Cricket News


#एक #बर #फर #शद #क #बधन #म #बध #शखर #धवन #पतन #सफ #सइन #क #सथ #करय #मरज #रजसटरशन

Post Comment