×
एमपी को मिली बड़ी सौगात, ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का हुआ भूमिपूजन, एक साथ जुड़ेंगे 6 जिले; 15 लाख लोगों को सीधा फायदा

एमपी को मिली बड़ी सौगात, ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का हुआ भूमिपूजन, एक साथ जुड़ेंगे 6 जिले; 15 लाख लोगों को सीधा फायदा

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच इंदौर और उज्जैन को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्र …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 09:34:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 09:34:41 PM (IST)

इंदौर-उज्जैन के बीच 48 किमी लंबा कॉरिडोर बनेगा। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. ₹2935 करोड़ की लागत से इंदौर-उज्जैन के बीच 48 किमी लंबा कॉरिडोर बनेगा
  2. सिंहस्थ-2028 के तहत ₹5657 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन
  3. 16 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के विकास के लिए नया मेट्रोपोलिटन ढांचा बनेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच इंदौर और उज्जैन को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर इंदौर, उज्जैन, सांवेर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए 5,657 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।

15 लाख लोगों को होगा लाभ

2,935 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 48 किमी लंबा कॉरिडोर पित्रेश्वर हनुमान से बाबा महाकाल तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे इंदौर और उज्जैन के करीब 15 लाख लोगों को लाभ मिलेगा तथा व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

यह मार्ग पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र को निमाड़ और आगे दिल्ली-मुंबई इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की मांग पर परियोजना की डिजाइन में संशोधन कर कॉरिडोर की ऊंचाई कम की गई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सिंहस्थ के साथ मालवा-निमाड़ की आर्थिक समृद्धि का भी आधार बनेगी।

मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति: डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन फील्ड कॉरिडोर उज्जैन-इंदौर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। करीब 16 हजार वर्ग किमी क्षेत्र में फैले इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, धार और रतलाम को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इससे उद्योग, व्यापार, कृषि और रोजगार को नई गति मिलेगी। क्षेत्र में छह रेलवे जंक्शन, दो एयरपोर्ट और चार हवाई पट्टियों का नेटवर्क विकास को मजबूती देगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ लोगों को हेलमेट भी वितरित किए।

12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। गरीबों को आवास, मुफ्त राशन और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन को प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने और स्मार्ट सिटी परियोजना को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

इन योजनाओं को भी मिली गति

  • स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार व्यापारियों को 51 करोड़ रुपये वितरित किए गए।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में 42 हजार आवासों का भूमि-पूजन और 38 हजार आवास हितग्राहियों को सौंपे गए।
  • 153 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए गए।
  • अमृत 2.0 के तहत सीवर और जल निकासी परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ।
  • 36 फायर स्टेशनों को नए वाहन और आधुनिक उपकरण दिए गए।

यह भी पढ़ें- UPSC से टकराई तारीखें तो MPPSC ने बदला शेड्यूल, अब 17 की जगह इस दिन से होगी मेन्स परीक्षा, 12 जिलों में बनेंगे केंद्र

कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता थी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश माओवादी हिंसा से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि माओवादी हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर लोकतंत्र पर लगे कलंक को समाप्त किया गया है।

#एमप #क #मल #बड #सगत #गरन #फलड #करडर #क #हआ #भमपजन #एक #सथ #जडग #जल #लख #लग #क #सध #फयद

Post Comment