यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच विशेष रेलगाड़ी संख्या 01925/01926 चलाने का निर्ण…और पढ़ें
HighLights
- भोपाल और इटारसी होकर गुजरेगी 22 कोच वाली स्पेशल ट्रेन
- सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे शामिल
- बुधवार को कानपुर से और शनिवार को मदुरै से चलेगी विशेष ट्रेन
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच विशेष रेलगाड़ी संख्या 01925/01926 चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर भारत के प्रमुख शहर कानपुर और दक्षिण भारत की प्रसिद्ध मंदिर नगरी मदुरै के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही पश्चिम मध्य रेल के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशन के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
कानपुर सेंट्रल से मदुरै का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल प्रत्येक बुधवार को एक जुलाई से 29 जुलाई तक कुल पांच फेरों के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होकर दोपहर 3:40 बजे बीना, शाम 5:20 बजे भोपाल और रात 7:25 बजे इटारसी पहुंचेगी तथा आगे मदुरै जाएगी।
वापसी में मदुरै से कानपुर सेंट्रल का टाइम टेबल
वापसी में गाड़ी संख्या 01926 मदुरै-कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शनिवार को चार जुलाई से एक अगस्त तक कुल पांच फेरे लगाएगी। जिसमें यह गाड़ी इटारसी सुबह 3:05 बजे, भोपाल 5:05 बजे, बीना 8:25 बजे एवं ललितपुर 9:13 बजे ठहराव लेते हुए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- एमपी में प्रमोशन नियमों पर फिर छिड़ा घमासान, सामान्य वर्ग के कर्मचारी नियम से असहमत; सपाक्स ने खोला मोर्चा, आंदोलन का एलान
ट्रेन की कोच संरचना
ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे, जिनमें चार सामान्य श्रेणी, आठ स्लीपर, सात थर्ड एसी, एक सेकंड एसी और दो एसएलआर कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारणी और आरक्षण स्थिति की जानकारी जांचने की अपील की है।
#एमप #क #रलव #क #नई #सगत #कनपर #सटरल #और #मदर #क #बच #चलग #वशष #टरन #इन #सटशन #क #मलग #फयद



Post Comment